Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर खुलेआम सडकों शराब पीने वाले 363 लोग पकड़े गए 

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना महामारी के मामलों में कमी आने के बाद गौतम बुद्ध नगर जिले में जिंदगी एक बार फिर ढर्रे पर लौटने लगी है, लेकिन नाईट कर्फ्यू लगे होने के बावजूद लोग धड़ल्ले से कोविड-19 वालों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन कर रहे हैं।  इसी के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने और क्षेत्र की सुरक्षा की व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस वालों का सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च कर विशेष अभियान चलाया।  इस अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले 363 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

देर रात नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़क पर वाहनो की चेकिंग और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च करते पुलिस अधिकारी और जवान नज़र आए। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर के निर्देश कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने और क्षेत्र की सुरक्षा की व्यवस्था की जांच के लिए ये अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बीती रात को सघन अभियान चलाया गया और जनपद के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 363 लोगों को पकड़ा गया।  


पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने बताया कानून का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़े गये जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 290 के तहत यह कार्रवाई की गयी। उनमें से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्हें चालान किया गया। उन्हें थाना लाया गया और जमानती बांड भरने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Related posts

ईंटो से भरे ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब की 975 पेटियों को छिपा कर पलवल ले जाया जा रहा था, पुलिस ने पकड़ा ,एक गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

तीन मोटरसाइकलों पर सवार छह लड़कों ने तीन दोस्तों को घोंटा चाकू, 1 शख्स की मौत, दो हुए घायल, मुख्य आरोपी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पटाखे छोड़ने को लेकर दो घटनाओं में हुई फायरिंग एक शख्स को लगी गोली,एक महिला को छूकर निकली गोली, आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x