Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा: मेगा वैक्सीनेशन-डे अभियान के तहत आज राज्य में 3700 स्थानों पर 627136 लोगों को वैक्सीन लगी- अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणावासियों के लिए कोरोना महामारी संक्रमण को कम करने के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने कहा कि मेगा वैक्सीनेशन-डे अभियान के तहत आज एक दिन में राज्य में लगभग 3700 स्थानों पर 627136 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जो कि एक दिन में राज्य में अब तक लगाई गई वैक्सीन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा, गुरुग्राम में अब तक सबसे ज्यादा 1032652 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि “मेगा टीकाकरण दिवस पर आज हरियाणा में 6 लाख 27 हजार लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया। अकेले गुरुग्राम में एक लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार” । विज ने बताया कि अब तक कुल 7659624 लोगों को राज्य में वैक्सीन लगा दी गई है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि अंबाला में अब तक 556030 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जबकि भिवानी में अब तक 276061 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।उन्होंने बताया कि चरखी दादरी में अब तक 197691 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। फरीदाबाद में अब तक 767370 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। फतेहाबाद में अब तक 207475 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। गुरुग्राम में अब तक 1032652 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। हिसार में अब तक 324899 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। विज ने बताया कि झज्जर में अब तक 274467 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जींद में अब तक 232722 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। कैथल में अब तक 212646 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है । करनाल में अब तक 433561 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।कुरुक्षेत्र में अब तक 261606 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। नारनौल में अब तक 278399 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। मेवात में अब तक 93939 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पलवल में अब तक 283482 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि पंचकुला में अब तक 265284 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। पानीपत में अब तक 273029 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। रेवाड़ी में अब तक 291128 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। रोहतक में अब तक 287807 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सिरसा में अब तक 323239 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। सोनीपत में अब तक 454202 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।यमुनानगर में अब तक 331935 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

Related posts

फरीदाबाद: लिंग्याज़ विद्यापीठ ने सफल मेगा जॉब फेयर 2024 का आयोजन किया।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :कनीना खण्ड के गांव मोड़ी की बेटी कुसुमलता को आइडियल वीमेन एचीवमेंट अवार्ड 2018 के लिए चुना गया हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने नगर पालिका बेरी को 7.45 करोड़ रुपये के आवंटन के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x