Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली:मैकेनिक इंजिनियर निकला सट्टा का रैकेट चलाने वाले का सरगना, 7 बैगों में मिले 3 करोड़, 35 लाख 50 हजार रूपए नगद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ,ईस्ट डिस्ट्रिक की टीम ने मंगलवार देर रात क्रिकेट मैचों के ऊपर सट्टा का रैकेट चलाने वाले एक सरगना को अरेस्ट किया हैं। इस सट्टेबाजों के कब्जे से पुलिस ने तीन करोड़ पैतीस लाख 50 हजार रूपए नगद, एक लेपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अरेस्ट किए गए सट्टेबाज का नाम संजीव राठौर, निवासी गणेश अपार्टमेंट, आईपी एक्सटेंशन, नई दिल्ली आयु 45 वर्ष हैं। ये आरोपित एक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा धड़ल्ले से चला रहा था। 

डीसीपी,ईस्ट डिस्ट्रिक, दिल्ली, प्रियंका कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ, ईस्ट डिस्ट्रिक की टीम ने एक फ्लैट छापेमारी की कार्रवाई की थी। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को आरोपित संजीव राठौर के फ्लैट से दो शयनकक्षों से 7 बैग मिले थे, जिसमें भारतीय करेंसी भरे हुए थे। जब करेंसी की गिनती की गई तो कुल राशि 3,35, 50,000/- रुपये पाई गई।  इसके अतिरिक्त एक मोबाइल फोन व लेपटॉप भी बरामद किए गए है।  पुलिस पूछताछ में आरोपित सट्टेबाज संजीव राठौर ने बताया कि पोर्टल के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट के ऊपर सट्टा का रैकेट वह चलाने का कार्य करता हैं। इस आरोपित के खिलाफ थाना मधु विहार में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके उसे अरेस्ट कर लिया गया हैं। उसने ये भी पुलिस को बताया की वह मैकेनिक इंजिनियर हैं और वह कृष्णा  नगर में एक कपड़े की दुकान चलाता था जहां कुछ सट्टेबाजों के संपर्क में आया और उसने दांव लगाना सीखा।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सैनिक कॉलोनी के निकट डिस्पोजल में एक नौजवान एडवोकेट हिमांशु की लाश मिली हैं।

Ajit Sinha

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्रीय चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत की,वोट कटवाने के लगे आरोप -वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तेज आवाज में डेक बजाने से मना किया तो दिल्ली जल बोर्ड कर्मचारी की रंजिशन गोली मार कर हत्या कर दी, गिरफ्तार।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x