Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

छह चोर गिरफ्तार, चार फरार,13 किलो सोना के बिस्कुट और करोड़ों आभूषण, 57 लाख कैश, एक स्कार्पियों पुलिस किया बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट   
नोएडा के थाना 39 पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बीते सितंबर- 2020 में ग्रेटर नोएडा के सिल्वर सिटी सोसायटी डेल्टा-1 एक मकान से करोड़ों का सोना, 57 लाख कैश और करीब 13 किलो सोना के बिस्कुट और आभूषण, चोरी के पैसों से खरीदी गई स्कॉर्पियो कार और जमीन के कागजात समेत करीब 8 करोड़ 25 लाख रुपए का माल बरामद किया  और पुलिस को इनके चार और साथियों की तलाश है जो इस वारदात में शामिल थे।  इस मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई थी। वहां के मकान मालिक ने इस घटना के बारे में पुलिस ने कोई शिकायत नहीं की थी।  पुलिस इस मामले में मकान मालिक से भी तफ्तीश करने की बात कह रही है और इस मामले जानकारी इनकम टैक्स और ईडी को दी गई है।

पुलिस के गिरफ्त में खड़े राजन भाटी, अरुण उर्फ छतरी, जय सिंह, नीरज, अनिल शर्मा, और बिटू शर्मा को  थाना 39 पुलिस ने करोड़ों के जेवरात, सोने के बिस्किट, 57 लाख कैश और स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ पकड़ा है।  नोएडा के सेक्टर-6 में  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीसीपी राजेश एस ने बताया कि आज 11 जून को सदरपुर के सोम बाजार में राजन भाटी, अरुण उर्फ छतरी के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था,

सूचना मिलने पर राजन भाटी और अरुण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक एक किलो की एक एक सोने की बिस्किट और कुछ पैसे बरामद किए गए थे। जब पुलिस ने इनसे सघनता से पूछताछ की तो पता चला कि इन दोनों ने अपने अन्य 8 साथियों के साथ मिलकर सिल्वर सिटी सोसायटी डेल्टा-1 सूरजपुर में एक मकान से अत्याधिक कैश और सोने की बिस्किट तथा आभूषण की चोरी की थी और उसे आपस में बांट दिया था ।

यह जानकारी मिलने के बाद इनके  साथ में अपराध करने वाले अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई टीमों ने चार अन्य अपराधी अजय सिंह, नीरज, अनिल बिट्टू शर्मा को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की 57 लाख कैश, करीब 13 किलो सोना और स्वर्ण आभूषण बरामद किया गया है। डीसीपी का कहना है कि सिल्वर सिटी डेल्टा-1 स्थित मकान जहां से यह सामान चोरी हुआ था वहां पर किशल्ये और अपने पिता के साथ रहते थे और दोनों इस समय विदेश में हैं।  

पुलिस उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है और जानने का प्रयास कर रही की  इतनी बड़ी चोरी होने के बावजूद भी उन्होंने इस बात की शिकायत क्यों नहीं की।  इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में इनकम टैक्स और ईडी को भी जानकारी दी है वह भी इस मामले में आय के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

Related posts

पत्नी, प्रेमी और साज़िश का अत्यंत खौफनाक सच, इश्क, धोखा और मौत का यह खूनी खेल खेलने वाले पहुँचे सलाखों के पीछे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व एचएसवीपी विभाग की संयुक्त टीम ने एचएसवीपी विभाग की जमीन पर कब्जा व निर्माण करने के संबंध की छापेमारी।

Ajit Sinha

दिल्ली कश्मीरी गेट से सीतामढ़ी जा रही तेज रफ़्तार बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 12 से अधिक यात्री घायल, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x