Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से चार आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। राजीव रतन, आयुक्त, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग को निदेशक तथा विशेष सचिव, विज्ञान एवं तकनीक विभाग तथा आयुक्त, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग तथा प्रबन्ध निदेशक, हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड लगाया गया है।

शरणदीप कौर बराड़, आयुक्त, नगर निगम पंचकूला तथा जिला नगर आयुक्त को निदेशक एवं विशेष सचिव, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग तथा निदेशक, सिटीजन रिर्सोसिज इन्फोर्मेशन विभाग लगाया गया है। मोनिका मलिक, सदस्य सचिव, स्टेट कमीशन फॉर वूमन और निदेशक तथा विशेष सचिव, विज्ञान एवं तकनीक विभाग को सदस्य सचिव, स्टेट कमीशन फॉर वूमन तथा विशेष सचिव, हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन विभाग लगाया गया है। विनय प्रताप सिंह, उपायुक्त पंचकूला तथा मुख्य प्रशासक, श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आयुक्त, नगर निगम पंचकूला तथा जिला नगर आयुक्त का कार्यभार भी दिया गया है।

Related posts

मोस्टवांटेड व इनामी पांच बदमाशों को पुलिस ने आज हथियारों के साथ अरेस्ट किया हैं-डीसीपी

Ajit Sinha

हुड्डा के “घर“ रोहतक में भाजपा ने जे पी नड्डा के रोड शो से किया ‘शक्ति प्रदर्शन’

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों को पुलिस वेरिफिकेशन सत्यापन की नहीं आवश्यकता: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x