अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित को 24 घंटे के अंदर ही अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम कपिल है जो फरीदाबाद की भीमसेन कॉलोनी, बल्लभगढ़ का निवासी है। ये घटना बीती रात की है जब आरोपित ने अपने ही दोस्त की एक 5 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की माने तो आरोपित पीड़ित बच्ची के पिता का दोस्त है और उसका लड़की के घर आना जाना था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बीती रात लगभग 11 बजे आरोपित पीड़ित लड़की के घर आया और उस दौरान लड़की के पिता लाइट ठीक करवाने के लिए बाहर गए हुए थे। क्योंकि काफी समय से वहां पर लाइट नहीं आ रही थी। चूंकि आरोपित लड़की के पिता का दोस्त था तो उसका अपने दोस्त के घर आना-जाना था। आरोपित रात को लड़की के घर आया और लाइट ना होने की वजह से गर्मी के चलते उसने बच्ची को अपने साथ गाड़ी में घुमाकर लाने के लिए लड़की के परिजनों से कहा। क्योंकि लड़की के परिजन आरोपित पर विश्वास करते थे तो उन्होंने बच्चे को आरोपित के साथ जाने की अनुमति दे दी। आरोपित बच्ची को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया और अपने दोस्त बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।
दुष्कर्म करने के पश्चात आरोपित ने बच्ची को यह बात किसी को भी नहीं बताने के लिए कहा और 2 घंटे पश्चात आरोपित बच्ची को उसके परिजनों को सौंपकर वहां से फरार हो गया। वापस आने के पश्चात बच्ची ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई जिसके पश्चात बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाना बल्लबगढ़ में की जिसके आधार पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस वारदात की खबर मिलते ही पुलिस कमिश्नर ओ.पी सिंह ने आरोपित को तुरंत अरेस्ट करने के आदेश दिए जिसके पश्चात क्राइम ब्रांच- 48 और महिला थाना पुलिस बल्लभगढ़ की टीम आरोपित की तलाश में जुट गई। क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी उप-निरीक्षक राकेश सिंह के साथ महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपित को मात्र 24 घंटे के अंदर ही अरेस्ट कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। अभी तक की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपित की उम्र 30 वर्ष है और वह फरीदाबाद की भीमसेन कॉलोनी का रहने वाला है। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बच्ची और उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्ची के परिजन हौसला बनाए रखें, पीड़िता को हर हाल में न्याय दिलवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आरोपित को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उसे सलाखों के पीछे भेजकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने इस प्रकार की वारदातों के लिए दूषित मानसिकता को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि पुलिस हमेशा अपना काम करते रहेगी परंतु इस प्रकार की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक है कि लोग इस प्रकार की संकुचित मानसिकता से ऊपर उठकर अपनी उर्जा का उपयोग सकारात्मक दिशा में करें और एक बेहतर समाज का निर्माण करें।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

