Athrav – Online News Portal
नोएडा

थिनर बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक हुआ ब्लास्ट, निकले आग के गोले ,करोडो का नुकशान- देखें लाइव वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर साइट-सी इंडस्ट्रियल एरिया की एक केमिकल बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा गया। फैक्ट्री में काफी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था जिसके कारण देखते ही देखते आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री के बाहर आग के साथ ही धुएं का तेज गुबार देखा जा सकता था। सूचना मिलने पर दमकल की 15 गाडियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।  किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह और नुकसान का अनुमान अभी नहीं लग पाया।
 
धू-धू कर जल रही ये E-28 सूरजपुर साइट-सी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केमिकल फ़ैक्टरी है जिसमे थिनर बनाया जाता था। और काफी थिनर को स्टोरेज कर रखा गया था। सुबह केमिकल फ़ैक्टरी अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री  को अपनी आगोश में ले लिया। हालांकि आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार दर्जन गाड़िया मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरु किया। यहाँ थिनर को ड्रमो में स्टरेज़ कर के रखा गया जिनमे ब्लास्ट होने लगा और ड्रम आसमान मे उड़ने लगे। जिससे आग पर काबू पाने मे दमकल विभाग को काफी मशक्कत कानी पड रही है। आग इतनी भयावह थी की दमकल विभाग को नोएडा फेज -1 नोएडा फेज-2, सैक्टर 58 फेज -3 से और गाड़िया मंगवानी पड़ी। सीएफ़ओ अरुण कुमार के अनुसार आग लगने के कारणो का पता जांच के बाद ही चल पाएगा । वही इस आग से कितना नुकशान  हुआ है। इसका अंदाजा अभी नहीं लग पाया है। लेकिन प्रराम्भिक जांच में इसे करोडो का बताया जा रहा है।

Related posts

यू ट्यूबर की रिहाई की मांग को लेकर बिहार का युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा और की नारेबाजी-रेस्क्यू का वीडियो देखें

Ajit Sinha

पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल, गैंगस्टर सहित कई मामलों में वांछित था

Ajit Sinha

ससुरालियों ने दहेज़ के चलते अपने ही बहू को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जिंदा जला कर मार डाला,पति पकड़ा गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x