Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

फिल्म बजरंगी की मुन्नी हर्षाली मल्होत्रा ने ‘सेल्फिश दिल’ टूटने पर किया धमाकेदार डांस, वायरल हुआ वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ यानी कि हर्षाली मल्होत्रा को लोग बहुत प्यार करते हैं. हर्षाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने वीडियो फैन्स संग साझा करती हैं. उनके द्वारा शेयर किया गया कोई भी वीडियो झट से वायरल हो जाता है. खासकर उनके डांस वीडियोज को लोग काफी पसंद करते हैं. इसी क्रम में हर्षाली का एक वीडियो वायरल होने लगा है, जिसमें वे नीला सूट पहन ‘सेल्फिश दिल टूट गया’ गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

हर्षाली मल्होत्रा के इस डांस वीडियो को अब तक 1 लाख 31 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. उनके फैंस इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें बहुत ही क्यूट बता रहे हैं और उनके डांस की भी तारीफ कर रहे हैं. नीले सूट में डांस करते हुए हर्षाली बहुत प्यारी लग रही हैं.

बजरंगी भाईजान में अपनी जबरदस्त परफॉरमेंस से करोड़ों का दिल जीतने वालीं हर्षाली मल्होत्रा अब पहले से काफी बड़ी हो चुकी हैं. वे अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करते हुए देखी जाती हैं. हाल ही में हर्षाली का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे अपना 13वां जन्मदिन मनाते हुए देखी गई थीं.

Related posts

हमारा मक़सद है कि आने वाले समय में हर ज़िले में कम से कम 5 महिला वकील मदद के लिए मौजूद रहे: नेटा डीसूज़ा।

Ajit Sinha

धोखाधड़ी वाले खातों के माध्यम से, अभियुक्त व्यक्तियों ने बेईमानी से 75.50 लाख रुपये ग़लत तरीके से निकाले, और गबन किए।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने 2024 के बाद फिर से रिपब्लिक डे परेड -2025 में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग आकस्मिक ट्रॉफी जीती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x