Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आगामी बरसात के मौसम के दौरान जिले में सम्भावित मलेरिया को रोकने हेतु एक बैठक आयोजित की ,सीटीएम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आगामी बरसात के मौसम के दौरान जिले में सम्भावित मलेरिया के दुष्प्रभावों को रोकने के सम्बन्ध में नगराधीश सतबीर मान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय सैक्टर-12 में एक बैठक ली। बैठक में जिला के कई अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
  नगराधीश ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले में उपायुक्त समीरपाल सरों के मार्गदर्शन में सभी सम्बन्धित विभाग जनहित में अपने सम्बन्धित कार्य दायित्वों का निर्वाह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सभी क्षेत्रों में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने, नाली-खड़जों, नालों व बेवजह बहते हुए पानी के कारणों पर पूरी निगरानी रखने तथा जगह-जगह जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
 उन्होंने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से निर्माणाधीन ईमारतों पर (इंजीनियरिंग व हैल्थ) विभाग के साथ संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण के माध्यम से क्षे़त्रों का जायजा लेने के लिए कहा ताकि मलेरिया के कारणों जिसमें निर्माणाधीन ईमारतों के आसपास सीलन व खुली टंकियों में मलेरिया के कारण लारवा मच्छर पनपने की स्थिति मालूम की जा सके।
  उन्होंने महिला एवं बाल विकास परियोजना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांवों में स्वच्छता के उपायों को अपनाने बारे आम लोगों को आवश्यक जानकारी देकर जागरूक करने को कहा। उन्होंने स्कूलों में हर रोज सुबह के समय होने वाली प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को इस सम्बन्ध में शिक्षकों द्वारा जागरूक करने हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। पंचायत विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में गड्ढों को भरने, सम्बन्धित क्षेत्रों में मलेरिया नाशक दवाईयों का छिड़काव कर जन जागरूकता के लिए भी निर्देश दिए गए।
  नगराधीश ने ट्रंासपोर्ट विभाग के अधिकारियों से सर्विस स्टेशनों पर पुराने टायरों में किसी भी रूप में पानी जमा न होने देने, बसों में पोस्टर व स्टीकर लगाकर लोगों को मलेरिया की रोकथाम बारे जागरूक करने के आदेश दिए। पशुपालन, सिंचाई, कृषि विभाग के अधिकारियों को भी उनसे जुड़े मलेरिया की रोकथाम के उपयों बारे ठोस पग उठाए जाने बारे भी  श्री मान ने आवश्यक  दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल से युद्ध स्तर पर मलेरिया के सम्भावित प्रभावों को रोकने में आपसी सामंजस्य रख कर कार्य करें ताकि जिले में मलेरिया के दुष्प्रभावों को होने से रोका जा सके।

 

Related posts

फरीदाबाद : एनएसयूआई व यूवा कांग्रेस द्वारा नेहरू कॉलेज से शुरू किया गया प्रदेश स्तरीय हस्ताक्षर अभियान,एनएसयूआई।

Ajit Sinha

केंद्रीय भारी एंव ऊर्जा मंत्री कृष्ण पाल के सफल प्रयास से ग्रीन फील्ड की खूबसूरती और बढ़ जाएगी- चेयरमैन भारत भूषण

Ajit Sinha

डीसी यशपाल यादव ने की विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध करवाने के लिए पुख्ता व्यवस्था, विद्यार्थी घर पर ही मंगवा सकेंगे किताबें,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x