Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

कोरोना से लड़ते हुए हरियाणा पुलिस के एक और योद्धा ईएसआई गुरमेल सिंह का निधन, डीजीपी मनोज यादव ने जताया शोक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने ईएसआई गुरमेल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है। कोविड-19 से जूझने हुए मोहाली, पंजाब के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वर्तमान में गुरमेल सिंह थाना शहर नरवाला में तैनात थे। आज यहां जारी शोक संदेश में डीजीपी ने संकट की इस घड़ी में कोरोना योद्धा के निधन को पुलिस विभाग के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि एक और बहादुर जवान ने अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान गवां दी।

उन्होंने कहा कि ई/एसआई गुरमेल सिंह एक ईमानदार, मेहनती,नेकदिल और समर्पित पुलिस अधिकारी थे जिन्होंने पूरी ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उनकी बहादुरी और सेवाओं के लिए पुलिस विभाग में उन्हें लंबे समय तक याद किया जाएगा। यादव ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस बीच जींद के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने भी  गुरमेल सिंह के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related posts

हरियाणा में न मंड़ी बंद होंगी और न ही एमएसपी खत्म होगा : दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस.नागर के जिला अदालत में वकालत करते 50 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

पत्नी और उसके मायके वालों ने राहुल को इतना ज्यादा लूटा और प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x