Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद: दुर्गा नर्सिंग होम के डा.संजय सिंगला को नर्सिंग होम में घुस कर पीट ने के चार आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद के भगत सिंह कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम में जबरन घुसकर डॉक्टर के साथ मार पीट करने के मामले  में पुलिस ने चार आरोपितों  को अरेस्ट  किया है। अरेस्ट  किए गए आरोपितों के नाम रामदर्शन, पवन,प्रवीण और प्रेम है। आरोपित राम दर्शन और पवन फरीदाबाद की चावला कॉलोनी तथा प्रेम और प्रवीण गांव चंद्रावली,बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस थाना सिटी बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में डॉक्टर संजय सिंगला ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी में उनका दुर्गा नर्सिंग होम है। नर्सिंग होम के सामने कुछ लोग रेहडी लगाकर सब्जी बेचते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को आरोपितों  का एक रेहडी वाले के साथ झगड़ा हो गया जिसके चलते वह उसकी पिटाई कर रहे थे।

सब्जी बेचने वाले युवक की जान बचाने के लिए डॉ. संजय ने बीच-बचाव कर उसे आरोपितों  से छुड़वा दिया जिसके कारण आरोपित रामदर्शन को गुस्सा आ गया और वह डॉक्टर के साथ बहस बाजी करने लगा।

वहां पर मौजूद लोगों ने उस समय तो उन्हें समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया परंतु कुछ देर बाद आरोपित वापिस  आए और उन्होंने नर्सिंग होम के अंदर घुसकर डॉक्टर के साथ मारपीट की जिसमें डॉक्टर संजय सिंगला घायल हो गए। पुलिस ने डॉक्टर संजय सिंगला की शिकायत पर आरोपितों  के खिलाफ मारपीट वह जान से मारने की धमकी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस जांच के दौरान वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गई और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपितों  को अरेस्ट  कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  रामदर्शन ने शराब पी रखी थी और नशे में उन्होंने डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। पूछताछ पूरी होने के पश्चात चारों आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related posts

महेंद्रगढ़ : गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अभी अभी :बल्लभगढ़ के गांव डींग के एक तालाब में डूबने के कारण दो मासूम बच्चों की मौत हो गई,बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिद्धदाता आश्रम बाबा पुरुषोत्तमाचार्य और उनके सेवादारों पर लगा गौशाला चलाने के आड़ में एक एकड़ जमीन पर कब्ज़ा करने आरोप,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x