Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: “ताउते तूफान” अगले 48 घंटों के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा की दृष्टि से घरों से बाहर न निकलें-दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के लोगों को ताउते तूफान  के संबंध में आगाह करते हुए कहा कि वे प्रदेश के लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अगले 48 घंटों के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा की दृष्टि से घरों से बाहर न निकलें।
 
आज यहां प्रैस कान्फ्रैंस के दौरान उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान का बहाव गुजरात, राजस्थान से होतेे हुए हरियाणा की तरफ बढ़ रहा है, आज दोपहर बाद से कल शाम तक राज्य के अधिकतर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं।  सभी जिलों के उपायुक्तों को इस मामले में नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी जिला में जान-माल का नुक्सान न हो, इसके लिए प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

चंडीगढ़:नव निर्वाचित सरपंचों व पंचों को ग्राम सभा की बैठक में अधिकारी दिलाएंगे शपथ- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद :महाराजा अग्रसेन ने एक रुपया एक ईंट के सिंद्धांत से जोड़ा पूरा समाज और आगे बढ़ने का दिखया रास्ता, लखन सिंगला

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले शाक्य समाज के प्रतिनिधि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x