Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा

एनटीपीसी प्लांट में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी-देखें   

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (NTPC) प्लांट के जंगलो में तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। तेंदुआ की तस्वीरे 7 मई को एनटीपीसी प्लांट में लगे सीसीटीवी में कैद हुई।  प्लांट कि सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के पास है। ऐसे में तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ़, स्थानीय पुलिस और वन विभाग सक्रिय हो गए हैं। वन विभाग की टीम तीन दिन से तेंदुए की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक तेंदुए का पता नहीं चल पाया है। मौके पर मिले पंजे के निशान और फोटो की मिलान करने के बाद डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर पीके श्रीवास्तव ने  तेंदुए की पुष्टि की है।
 
एनटीपीसी प्लांट में एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई देने से एनटीपीसी में मौजूद कर्मचारियो सहित एनटीपीसी के नजदीक आने वाले गाँव के लोगो की बेचैनी बढ़ गई है, पिछले साल 11 अक्तूबर को भी सीआईएसएफ के जवान तैनात तेंदुआ को देखा था। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई थी पर काफी तलाशने बाद तेंदुआ नहीं मिल पाया था। एक बार फिर तेंदुआ की तस्वीरे 7 मई को एनटीपीसी प्लांट में लगे सीसीटीवी में कैद हुई जिसकी पुष्टि एनटीपीसी के पीआरओ पंकज सक्सेना ने की है। पंकज सक्सेना ने बताया कि प्लांट के बड़े हिस्से में पेड़-पौधे आदि लगाकर बगीचा बना रखा है। यहीं पर प्लांट से निकलने वाली राख के भी ढेर हैं। इसे ऐस माउंट कहा जाता है। इसी हिस्से में तेंदुआ दिखाई दिया है।

कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एडवाइ जरी जारी की है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने एनटीपीसी प्लांट में पहुंचकर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। तेंदुए को पकड़ने के लिए इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। सर्च अभियान भी शुरू किया गया है। लेकिन अबतक तेंदुआ नहीं मिल पाया है।

Related posts

पुलिस मुठभेड़ में गोली लागने घायल 25 हज़ार का इनामी बदमाश टिंकू गिरफ्तार-देखें वीडियो

Ajit Sinha

इस साल बाजार चायना की राखी की जगह लोकल राखियों को जबरदस्त मांग, बच्चों को भा रही कार्टून वाली राखियां

Ajit Sinha

फतवा किया जारी: जिनकी शादी में बजेगा डीजे और होगी आतिश बाजी उसकी शादी और जनाजे का करेंगे बहिष्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x