Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में अब एक सप्ताह के लिए महामारी अलर्ट, “सुरक्षित हरियाणा” घोषित कर दिया गया है-अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरक्षित हरियाणा के लिए प्रदेश में महामारी अलर्ट (लॉकडाउन) को 17 मई, 2021 तक बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अब किसी भी सार्वजनिक या पारिवारिक कार्यक्रम में 11 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। विज ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने पर कहा कि हरियाणा में अब एक सप्ताह के लिए महामारी अलर्ट, सुरक्षित हरियाणा घोषित कर दिया गया है। इसमें पहले लॉकडाउन के नियमों में कुछ नियम और जोड़े गए हैं।  इसके तहत 11 से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी तथा शादी व अंतिम संस्कार में भी केवल 11 लोगों के ही जाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही, कोई जुलूस, कोई बारात नहीं निकाल सकेंगे।
       
गृहमंत्री ने कहा कि बीपीएल परिवारों के कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन के दौरान 5000 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाते हंै, क्योंकि लॉकडाउन के दौरान इन बीपीएल परिवारों का कामकाज बंद हो जाता है और कोविड के कारण उन्हें घर पर ही आइसोलेशन में भी रहना पड़ता है। इसलिए उन्हें 5000 रुपये देने की घोषणा की गई है। विज ने चंडीगढ़ पीजीआई को 3 एमटी ऑक्सीजन दिए जाने पर चंडीगढ़ प्रशासक श्री वीपी बदनौर द्वारा हरियाणा सरकार का आभार जताए जाने पर कहा कि ये महामारी है और हमें इससे मिलजुल कर लडऩा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में बड़ी संख्या में दिल्ली के मरीज इलाज करवा रहे हैं। हम उनसे कोई भेदभाव नहीं कर रहे, सबका इलाज कर रहे हैं। उन्होंने मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों, नर्सों या अन्य कोरोना वॉरियर्स को सैलूट करते हुए कहा कि वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी तरफ भी समाज का ध्यान जाना चाहिए। उनका भी परिवार है, उनके भी बच्चे हैं, वो बहुत बड़ा काम कर रहे हैं।

Attachments area

Related posts

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन का सीएम मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने चंडीगढ़ में किया स्वागत।

Ajit Sinha

हरियाणा में हजारों भाजपा अल्पकालीन विस्तारक बूथों के लिए होंगे रवाना- धनखड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बेटा पैदा न करने की माँ को बेरहमी से पिटाई की गवाह बनी मासूम बच्ची,बोली फ्राईपैन और डंडे से पापा ने की पिटाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x