Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा: एंबुलेंस का अधिक किराया वसूल करने वालों के खिलाफ की जानी चाहिए सख्त कार्रवाई- विनोद दीक्षित                

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश: मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा के  जिलाधिकारी को ट्विटर व व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत कराया है।  मथुरा जनपद में इस वैश्विक महामारी कोविड-19 के अंतर्गत जो लोग बीमार पड़ रहे हैं उनको सरकारी एंबुलेंस ना मिलने की स्थिति में जब पेशेंट को हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस की मदद ली जा रही है। 

तो मथुरा में प्राइवेट एंबुलेंस वाले इसी को अवसर समझ बैठे हैं और मरीज के घर से या फिर एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल तक पहुंचने के लिए बहुत अधिक रुपए वसूल कर रहे हैं और इस तरह की आए दिन शिकायतें मिल रही हैं। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है आपसे अनुरोध है कि मिनिमम दूरी के लिए एक निर्धारित शुल्क रखा जाए साथ ही अधिक दूरी के लिए किलोमीटर के हिसाब से एंबुलेंस का किराया निर्धारित किया जाना अति आवश्यक है। जिससे इस वैश्विक महामारी में उन लोगों को  राहत मिल सके और जो पहले से ही बीमारी से परेशान है।   ऐसे एंबुलेंस संचालकों के साथ चालकों के खिलाफ कार्रवाई   की जानी चाहिए जो इस महामारी के अंतर्गत अधिक पैसे वसूल कर रहे हैं।       

Related posts

नई दिल्ली: जाति जनगणना संविधान की रक्षा से जुड़ी है- राहुल गांधी

Ajit Sinha

अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोजित पहली भव्य दीपोत्सव -2024 में सीएम योगी ने की शिरकत -वीडियो देखें

Ajit Sinha

लखनऊ: कार्यशाला का विषय, “गेनिंग स्ट्रेंथ टू कॉम्बैट एयर पोलयूशन: हार्नेसिंग मीडिया सपोर्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x