Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमित से पुलिस कर्मी महावीर की मौत, सीपी ओ पी सिंह ने जताया शोक, दी10 लाख की आर्थिक सहायता।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस कर्मचारी कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सुरक्षा और महामारी से बचाव के लिए देश सेवा में लगे हुए हैं। इसी तरह लोगों की सेवा में समर्पित फरीदाबाद पुलिस विभाग में कार्यरत एक पुलिस कर्मी (एसपीओ) महावीर कोरोना संक्रमित हो गए जिस की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक डिफेंस सर्विस में सेवा देने के पश्चात वहां से रिटायर हुए सैनिकों को पुलिस विभाग में एसपीओ के तौर पर नियुक्ति दी जाती है। जींद जिले के रहने वाले 40 वर्षीय महावीर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के पश्चात वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में एसपीओ के तौर पर नियुक्त हुए। महावीर ने नियुक्ति के पश्चात पुलिस विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दी। वर्तमान में वह थाना एसजीएम नगर में कार्यरत थे।
संक्रमित होने से पहले महावीर ने जिला प्रशासन द्वारा घोषित किए गए कंटेनमेंट जोन में ईमानदारी के साथ कठिन ड्यूटी निभाई और अंत में लोगों की सुरक्षा करते हुए खुद भी प्रभु के चरणों में लीन हो गए। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने एसपीओ स्वर्गीय महावीर के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर ने अपनी सारी जिंदगी देश सेवा में लगा दी और अंत में अपने जीवन को भी देश सेवा में समर्पित कर दिया। ओपी सिंह ने कहा कि इस विकट परिस्थिति में महावीर के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। हालांकि महावीर की कमी को तो पूरा नहीं किया जा सकता परंतु उनके परिवार जनों को फरीदाबाद पुलिस की तरफ से 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद कर परिजनों की इस संकट की घड़ी में सहायता करने की एक छोटी सी कोशिश की है । 

Related posts

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने कई थाने के एसएचओ और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाकर अपने विकास की राह आसान बनाएं: मनोज तिवारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: समाधान शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं नागरिक : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x