Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने पांच अवैध ट्युबवैल बोर और पांच दुकानों पर चलाया जमकर बुल्डोजर, महिलाओं हंगामा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सीएम विंडों की शिकायत आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्तें ने आज  सूरजकुंड के समीप गुरुकुल एरिया में जमकर बुल्डोज़र चलाया। जिसमें नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई पांच दुकानों को जेसीबी मशीन की सहायता से पूरी तरह से तोड़ दिया गया। इसके अलावा नगर निगम ने पांच अलग -अलग जगहों पर अवैध रूप से चल रहे टियूबवैल बोर को भी उखाड़ कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारीयों को महिलाओं का भारी विरोध का सामना करना पड़ा और एक महिला तो जेसीबी मशीन के पंजें एंव पहिए के निचे बैठ कर हंगामा किया।
एसडीओ जीतराम ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजकुंड के समीप गुरुकुल इलाके में पांच अलग -अलग स्थानों पर लम्बें वक़्त से अवैध टियूबवैल बोर से पानी माफ़िया पानी टेंकरों में भर कर बेचनें का काम धड़ल्लें से कर रहें थे। जिसे आज जेसीबी मशीन की सहायता से पूरी तरह से उखाड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि यह कार्रवाई सीएम विंडों की शिकायत पर की गई हैं। उनका कहना हैं कि इसके अलावा कुछ लोगों ने नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से पांच दुकानें बनाई हुई थी उसकों भी जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया हैं।इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में तहसीलदार मन मोहन सिंह मौजूद थे। जबकि भारी पुलिस बल का नेतृत्व ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर-16, सब्जी मंडी के निकट हुई साढ़े 5 लाख रूपए लूट की योजना ड्राईवर ने रची थी, 5 अरेस्ट।

Ajit Sinha

2014 की तर्ज पर 2019 में भी देश में बहुमत से बनेगी मोदी सरकार : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

विकास का दूसरा नाम कांग्रेस हैं, भाजपा ने नोटबंदी , जीएसटी लगा कर अर्थ व्यवस्था को किया खोखला: लखन सिंगला   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x