Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज पूरे प्रदेश में  3 मई सोमवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोविड 19 महामारी पर नियंत्रण हेतु हर आवश्यक प्रबन्ध करने के लिए दिन- रात एक किए हुए हैं।  एक सप्ताह के अंदर तीसरी बार उन्होंने ताबड़तोड़ कई जिलों में जाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से हालात पर चर्चा की और कोविड मरीजों के इलाज के लिए हर आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोडऩे के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में  3 मई सोमवार से एक सप्ताह का लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक अस्पताल के ऑक्सीजन बेड का ब्यौरा तैयार करने के साथ ही इलाज की रेट लिस्ट (ऑक्सीजन, वेंटिलेटर आदि के रेट) तैयार कराकर अस्पतालों में लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही एम्बुलेंस के रेट भी निर्धारित करने के निर्देश दिए ताकि किसी को कोई परेशानी न आये।
मुख्यमंत्री आज सुबह सबसे पहले कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने जिले में हालात पर विस्तृत चर्चा की और कोविड मरीजों के इलाज के लिए पोर्टल पर रजिस्टर्ड जिले के सभी 13 अस्पतालों में मरीजों की संख्या और प्रबंधों के सम्बंध में जानकारी ली। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने ऑक्सीजन के वितरण का विशेष प्रबंधन किया है ताकि सभी अस्पतालों को निर्धारित कोटे के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति करवाई जा सके। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले का ऑक्सीजन कोटा 4  मीट्रिक टन से बढाकर 6 मीट्रिक टन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रोहित सरदाना के घर भी गए और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान कुरुक्षेत्र के सांसद श्री नायब सैनी एवं विधायक सुभाष सुधा भी साथ थे। सोनीपत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पांच ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र चालू किए जाएंगे। इनमें सबसे पहले करनाल, पंचकूला, हिसार, सिरसा और फरीदाबाद के ऑक्सीजन प्लांटों का सामान आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर में 100 डॉक्टर डिग्री इंटरनशिप के लिए तैयार हैं। इन सभी डॉक्टरों को जहां पर भी जरूरत होगी, तुरंत वहां भिजवाया जाएगा। सिरसा दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में जिला में कोरोना की स्थिति व प्रबंधों की समीक्षा की। बाद में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोविड ग्रस्त मरीजों के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उनके साथ बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला मौजूद रहे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण की कड़ी तोडऩे के उद्देश्य से 3 मई से एक सप्ताह के लिए पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया है। भिवानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक में बताया कि जिले के लिए कोटा को 2.5 मीट्रिक टन से बढ़ा कर 3.5 मीट्रिक टन किया गया है। जरूरत पडऩे पर इसे और बढ़ाया जाएगा। गुरुग्राम में भी उन्होंने अधिकारियों के साथ जिले के हालात पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

फरीदाबाद : समाज में होनहार युवाओं की कहीं कोई कमी नहीं है,बशर्तें उन्हें समय रहते सही मंच मिले, मनहर वलजी भाई जाला

Ajit Sinha

दिल्ली कूच के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस ले सरकार – दिग्विजय चौटाला

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x