Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

वीकेंड लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात कॉस्टेबल मुंशी लाल को हौंडा सीआर वी कार में सवार इंजिनियर ने कुचल कर की हत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: बसंत विहार इलाके में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल मुंशी लाल,उम्र 57 को एक हौंडा सीआरवी कार बेरिगेट को तोड़ते हुए उसे बुरी तरह से कुचल दिया और लगभग 30-40 मीटर तक अपने गाडी से घसीटते हुए ले गई। घायल अवस्था में उसे एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में थाना बसंत विहार थाने में कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सुमित यादव , उम्र लगभग 42 साल है। 

पुलिस की माने तो कॉस्टेबल मुंशीलाल थाना बसंत विहार में तैनात थे और वह पूर्व सैनिक थे। वह राजस्थान,अलवर जिले के रहने वाले थे।  आरोपित सुमित यादव मौके से पकड़ा गया हैं और वह मुनरिका, दिल्ली का रहने वाला हैं। ये आरोपित आई टी सेक्टर में काम करता था।  आरोपित के अनुसार उसकी पत्नी कोरोना संक्रमण के चलते मेक्स हॉस्पिटल , गुरुग्राम में भर्ती हैं। वहां से ये आरोपित अपने घर के लिए लौट रहा था। पुलिस का कहना है कि  आरोपित को संक्रमण के कारण सबसे पहले पीपीई किट पहनाया गया है। इसके बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। जांच अभी जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक कॉस्टेबल मुंशी लाल को वित्तीय सहायता जीपीएफ और पेंशन लाभ के उसे सामान्य कॉस्टेबल मुंशीलाल को निम्नलिखित तरीके से एक करोड़ रूपए की मृत्यु लाभ मिलेगी। 

Related posts

विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु उर्फ़ भाऊ गैंग का एक शूटर अजय सिंगरोहा उर्फ़ गोली मुठभेड़ में मारा गया।

Ajit Sinha

उचाना नगरपालिका सचिव अशोक कुमार 32 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग क्षमताओं को मजबूत करने के लिए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x