Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: डॉ.पवन कुमार गोयल राजकीय मेडिकल कॉलेज छाँयसा के निदेशक ,परमजीत चहल नोडल अधिकारी नियुक्त,शुरू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डॉ पवन कुमार गोयल अटल बिहारी वाजपेई राजकीय मेडिकल कॉलेज छाँयसा के निदेशक नियुक्त गरिमा मित्तल एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल को मेडिकल कॉलेज का नोडल अधिकारी नियुक्त किया कल से शुरू कर दी जाएंगी मेडिकल कॉलेज में गतिविधियां फरीदाबाद 27 अप्रैल। उपायुक्त गरिमा मित्तल ने बताया कि जिला के छाँयसा गांव स्थित श्री अटल बिहारी वाजपई राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुधवार से गतिविधियां शुरू कर दी जायँगी उन्होंने बताया कि एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल को मेडिकल कॉलेज का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही डॉ पवन कुमार गोयल को मेडिकल कॉलेज में निदेशक नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज मैं  ऑक्सीजन बेड की सुविधा रखी गई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कोविड-19 के खिलाफ जंग में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई राजकीय मेडिकल कॉलेज छाँयसा को मौजूदा समय में भारतीय सेना की मेडिकल कौर की टीम संचालित करेगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए अम्बाला से सेना के चिकित्सकों की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंच चुकी है।उ पायुक्त डॉ गरिमा मित्तल ने बताया कि इस विषय पर मंडल आयुक्त संजय जून से भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए मिल  रहे हैं। साथ ही आर्मी के अधिकारियों से भी लगातार बातचीत चल रही है कि जल्द ही 100 बेडिड ऑक्सीजन वाले  अस्पताल को जनहित में सुचारू रूप से शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कल आर्मी की टीम अस्पताल की विजिट करने आ रही है शीघ्र से शीघ्र जनहित मे अस्पताल को प्रशासन व आर्मी के सहयोग से समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आर्मी की रहने की व्यवस्था स्थानीय कैंपस में की जा रही है और आर्मी की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ में डॉक्टर्स की सुविधाएं जल्द उपलब्ध हो जाएगी।

Related posts

सीएम मनोहर व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बातचीत कर करवाया समस्या का समाधान

Ajit Sinha

पलवल: 500 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत लगभग एक करोड़ रूपए।

Ajit Sinha

बडख़ल विधानसभा  क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए चुनावी मैदान में आया हूं : कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x