Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:एक होटल में 24 साल की एक नर्स की उस के प्रेमी ने गला घोंट हत्या कर दी, केस दर्ज ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के सेक्टर-7 थाना क्षेत्र कि एक ओयो होटल में 24 साल की एक लड़की की उसके प्रेमी ने गला घोंट हत्या कर दी। लड़की  बल्लभगढ़ के एक नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक  अस्पताल भेज दिया है और मृतका के पिता के बयान पर लड़के  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नैनपाल की 24 वर्षीय बेटी मोहना रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी। सोमवार के 3:30 बजे उनकी बेटी छुट्टी के बाद घर नहीं जा कर अपने प्रेमी शेखपुर गांव के रहने वाले पवन के साथ सेक्टर-7 के एक ओयो होटल में चली गई। शाम करीब 5:30 बजे पवन  खाना लाने के बहाने होटल से चला गया। जब वह शाम 7:30 बजे तक वापस नहीं आया तो होटल प्रबंधन ने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो लड़की  अंदर में मृत अवस्था में पड़ी थी। होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-7 चौकी प्रभारी बिजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पाया कि लड़की के गले पर चोट के निशान थे। आशंका है कि लड़की की हत्या गला दबाकर की गई है। मामले की जानकारी लड़की  के परिजनों को दी गई। पुलिस ने लड़की  के पिता नैनपाल के बयान पर आरोपी शख्स  पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका  के पिता नैनपाल का कहना है कि पवन पिछले 1 साल से उनकी लड़की को परेशान कर रहा था। इस मामले में कई बार थाना-चौकी भी हुई थी और फैसला भी हो गया था, लेकिन पवन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

Related posts

सूरजकुंड मेले में लगेगा ‘अधिकारों का मेला’, हालसा का विशेष स्टॉल देगा कानूनी जानकारी : सीजेएम रितु यादव

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने सोनी साईकल स्टोर में छापेमारी कर हीरो कंपनी के 24 नकली साइकिलें पकड़ी हैं-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को EBM की जगह बेलड पेपर से कराने व वकीलो की वोटों के काटने को लेकर प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x