Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

DHBVN ने जमा करवाई जाने वाली अग्रिम खपत जमा (ए.सी.डी.) को एक साल के लिए रोक दिया गया है- डॉ.बलकार सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण व उपभोक्ताओं की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा अपने सभी सक्रिय बिजली उपभोक्ताओं की पिछले वित्तीय वर्ष की औसत बिलिंग के आधार पर उनके द्वारा जमा करवाई जाने वाली अग्रिम खपत जमा (ए.सी.डी.) को एक साल के लिए रोक दिया गया है। इस संदर्भ में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एच.ई.आर. सी.) को आवेदन किया जाएगा।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ.बलकार सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि एचईआरसी की हिदायतों के अनुसार सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं की एसीडी राशि को पिछले वर्ष की खपत के आधार पर दो औसत बिलिंग चक्र के बराबर रखना अनिवार्य है। विभाग द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी के चलते उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से एसीडी को एक वर्ष के लिए स्थगित / टाला जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को ऐसे विकट समय में आर्थिक तौर पर जूझना न पड़े। प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम अपने उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाने व उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति वचनबद्ध हैं ।

Related posts

एक शख्स ने अपनी पत्नी और 4 बच्चों की जहरीला पदार्थ खिला कर सनसनीखेज हत्या कर दी, और खुद भी जहर खा लिया, हालत गंभीर।

Ajit Sinha

16 वर्षीय लड़की को घर में गोली मारने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी अभी भी फरार।

Ajit Sinha

खुलासा: दोस्त ने उधार के 20 लाख रूपए मांग कर परेशान कर रखा था, इस लिए उसकी गोलियों से भून कर हत्या कर दी -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x