Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने जायलो कार सहित अंग्रेजी शराब की 30 पेटियों के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ( डीएलएफ ) पुलिस ने शराब तस्करी करने के आरोप में दो लड़कों को बाईपास रोड, सेक्टर -30 के समीप से गिरफ्तार किया हैं और पकडे गए दोनों तस्करों  के जायलो कार से अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां बरामद की गई हैं। इन शराब की बोतलों की कीमत बाजार में हजारों रूपए बताई गईं हैं। पुलिस की मानें तो दोनों शराब तश्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं ।
क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर खास से सूचना मिली थी, कि एक जायलों कार में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की पेटियों को भर फरीदाबाद से उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले में सप्लाई हेतु ले जाया जा रहा हैं। उस सूचना को सही मानते हुए सेक्टर -30 के समीप बाईपास  रोड पर पुलिस ने इन्हे पकड़ने हेतु एक जाल बिछाया था और उस जाल में यह लोग फंस गए। उनका कहना हैं कि इसके बाद इन लोगों की कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से अंग्रेजी शराब की 30 पेटियां जोकि भरी हुई थी, को बरामद किया गया हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम समीर उर्फ़ बंटी निवासी 1415 सेक्टर -8 फरीदाबाद व रोहित निवासी मकान न. 849 गॉंव छकरपुर , गुडगाँव बताया हैं। उनका कहना हैं कि समीर और रोहित के खिलाफ भारतीय 61 -1 -14 एक्साइस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर, दोनों शराब  तश्करों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद:प्रेमी संग मिलकर सो रहे अपने पति को जिंदा जला कर मारने,फिर उसे आत्महत्या बताने वाली महिला अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 10 साल से अधिक समय पहले जारी किए गए आधार डेटाबेस नवीन तम दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं : भावना गर्ग

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिवस की बधाई दी,हवन में हुए शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x