Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: एलपीजी गैस एसो. द्वारा लगाया गया कोविड वैक्सीनेशन कैंप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एलपीजी गैस एसोसिएशन द्वारा सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल प्रांगण में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में डा. अखिल महाजन एवं उनकी चिकित्सा टीम ने लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डिस्ट्रिक कन्वीनर एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, आईओसी ऑफिसर गौरव गुप्ता, एलपीजी फेडरेशन डिस्ट्रिक प्रेसीडेंट आशुतोष गर्ग, सेक्रेटरी नीरज आहुजा, पूर्व प्रेसीडेंट अशोक मंगला, रामेश्वर दास, सन्नी दुआ, युद्धविन्द्र यादव, आईओसी ऑफिसर गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कैंप में प्रेसीडेंट आशुतोष गर्ग समेत करीब 60 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर सुमित गौड़ और आशुतोष गर्ग ने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप देश व प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है इसलिए हम सभी को सावधानियां बरतने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से कहा कि वह यह न सोचे की वैक्सीन लग गई है तो उन्हें कोरोना नहीं होगा, बल्कि उन्हें पहले की तरह सावधानी बरतनी होगी और मास्क, दो गज की दूरी तथा बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए। सुमित गौड़ ने कहा कि देशभर में कोरोना वैक्सीने शन अभियान जोरों पर चल रहा है, सरकार ऐसी व्यवस्था करें कि टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की कमी न आए और हर व्यक्ति को दोनों डोज समय पर लगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह कोरोना महामारी को हल्के में न आंके और सावधानी बरतें और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले तभी हम पूरी तरह से कोरोना पर काबू पा सकेंगे।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी महिला पुलिस ने आज लड़की के साथ जबरन बलात्कार और मार पीट करने वाले तीनों आरोपितों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसी बोस यूनिवर्सिटी से जुड़ने के लिए विधायक राजेश नागर को ज्ञापन

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: गुर्जर महोत्सव का उद्देश्य पुराने रीति रिवाजों से युवा पीढ़ी का अवगत करना:राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x