Athrav – Online News Portal
Uncategorized अपराध नोएडा

पंचायत चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए ट्रक के गुप्त केबिन में छुपा कर लाई जा रही 25 लाख अवैध शराब बरामद, 5 अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज होते ही शराब माफिया हुए सक्रिय हो गए और जिला पंचायत और ग्राम प्रधान प्रत्याशी के शराब माफियाओं से सांठगांठ कर वोटरों को लुभाने के लिए हरियाणा से शराब तस्करी कर लाई जा रही है। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने ग्रेटर नोएडा पुलिस में साथ मिल कर पंचायत चुनाव में परोसने और बेचने के लिए लाईं गईं शराब की बड़ी खेप पकड़ी है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है। पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है,6 टायरा ट्रक और आई-10 कार भी बरामद हुई है।  

पुलिस और यूपी एसटीएफ के संयुक्त पकड़े गए पांच अंतरराज्यीय तस्करों कासिम, सद्दाम, गौरव, हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी है राकेश चंदेला और राजेंद्र फ़रीदाबाद के रहने वाले है। ग्रेटर नोएडा डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान कुछ दिन से शराब तस्करों के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध शराब की खेप दादरी की ओर ले जाई जा रही है। एसटीएफ की टीम ने एनटीपीसी कट पर 6 टायरा ट्रक को पकड़ा और जांच के दौरान ट्रक में गोपनीय ढंग बनाए गए केबिन से 25 लाख मूल्य की 319 पेटी शराब की बरामद हुई। ट्रक और आई-10 कार पर सवार आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी रखकर लाए थे। यह शराब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पंचायत चुनाव के दौरान खपाई जानी थी। एएसपी एसटीएफ राज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी राकेश चंदेला ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पिछले तीन साल से रेवाड़ी निवासी सोनू सरदार से जुड़ा है। सोनू का धारुहेड़ा में ठेका है। वहां से वह 1500 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से देशी शराब खरीदता है। इसके बाद जारचा के नरौली गांव निवासी सुनील नागर उर्फ गुल्लू एवं राजू को 1800 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बेचता है। ये दोनों छोटे तस्करों को 2100 से 2200 रुपये पेटी के हिसाब से बिक्री करते हैं। आरोपी पूर्व में सूरजपुर व हरियाणा पुलिस द्वारा भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Related posts

फरीदाबाद: वरिष्ठ वकील सतेंद्र सिंह दुग्गल के ऊपर कोर्ट से लौटते वक़्त रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला।

Ajit Sinha

शराब की दुकानें खुलते ही, स्टॉक खत्म होने से अपना स्टॉक पूरा करने में जूटे लोग, जम कर उडी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Ajit Sinha

फरीदाबाद:हनीट्रैप केस में फंसाने के मामले में क्राइम ब्रांच,सेक्टर-30 के नकली सब इंस्पेक्टर, हवलदार व एक महिला को किया अरेस्ट- एसीपी को सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x