Athrav – Online News Portal
दिल्ली

नई दिल्ली : दूसरी कोरिया – भारत मैत्री क्विज प्रतियोगिता -2017

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

नई दिल्ली : 16,140 प्रतिभागी, 50 स्कूल – के भाग लेने से दक्षिण कोरिया के बारे में ज्ञान सारे   दिल्ली -एनसीआर में  फैल गया । इस क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से कोरिया के बारे में हजारों भारतीय छात्रों को कोरियाई इतिहास, परंपराओं, व्यंजनों, पर्यटकों के आकर्षण और सामान्य ज्ञान से अवगत कराया गया । कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र भारत द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय विषय पर स्कूल के छात्रों के लिए दिल्ली -एनसीआर की सबसे बड़ी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई । कोरिया गणराज्य के राजदूत महामहिम ह्युन चो ने विजेताओं को पुरस्कार दिए गए । शीर्ष चार विजेताओं को कोरिया में 6 दिन और 5 रातों के लिए मुफ्त यात्रा मिली। शेष 14 विजेताओं को कुल 43 हज़ार नकद और ट्राफियों के पुरस्कार मिले । कोरिया-भारत मैत्री क्विज प्रतियोगिता एक अनोखी और अभूतपूर्व परियोजना है जो भारतीय छात्रों से कठिन सवालों के बुद्धिमान उत्तरों के रूप में दिल को छूने की उत्कृष्टता लाने में सफल रही। कुछ छात्रों ने गहराई से कोरिया के बारे में ज्ञान प्राप्त किया, जबकि कुछ ने तथ्यों को सीखा। लेकिन उन सबका मार्ग जो भी हो, सभी का गंतव्य एक ही था – कोरिया के बारे में अधिक से अधिक सीखना। विजेता छात्रों, उनके माता-पिता और प्रिंसिपलों ने मीडिया के साथ बातचीत की और इस प्रतियोगिता के बारे में दिलचस्प कहानियों को बताई । कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक किम कुम-पियोंग ने भारतीय छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र दिए।

Related posts

यमुना नदी में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर अब लोहे की पुल को छू चुकी हैं, इस भयावह दृश्य को देखें जो ड्रोन शूट में।

Ajit Sinha

ये19 वरिष्ठ नेता लोग लम्बें छुट्टी के बाद वापिस कांग्रेस पार्टी में लौटे हैं -लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में आज 620 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x