Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

चिंकी मिंकी ने कनिका कपूर के ‘2 सीटर’ सॉन्ग पर किया धमाकेदार डांस, वायरल वीडियो खूब मचा रहा है धूम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: ‘द कपिल शर्मा शो’ की चिंकी मिंकी यानी सुरभि समृद्धि ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने अपनी एक्टिंग से तो जबरदस्त पहचान बनाई ही थी, साथ ही अब वह अपने डांस को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कनिका कपूर के गाने ‘2 सीटर कार’ सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को चिंकी मिंकी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 52 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

चिंकी मिंकी के इस डांस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो में चिंकी मिंकी ‘2 सीटर कार’ सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके डांस स्टेप से लेकर एक्सप्रेशंस तक कमाल के लग रहे हैं.


इस वीडियो को शेयर करते हुए चिंकी मिंकी ने लिखा, “2 सीटर कार’ सॉन्ग की धुन पर डांस करें और झूमें…” उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी फायर इमोजी और हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब चिंकी मिंकी ने अपने डांस और अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो.

Related posts

मोदी सरकार ने बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया, बिहार को मिलने वाली मदद हुई बंद-मल्लिकार्जुन खरगे

Ajit Sinha

फेसबुक प्रोफाइल पर शहीद की विधवा की तस्वीर पर बेहद भद्दी और अपमानजनक टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज।

Ajit Sinha

गाजीपुर लैंडफिल साइट से कूड़ा निस्तारण में धीमी प्रगति से सीएम केजरीवाल नाखुश, दो और एजेंसी तैनात करने के निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x