Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने डीड के रजिस्ट्रेशन में ‘तत्काल डीड-अपॉइंटमेंट सेवा’ की एक और नई विशेषता जोड़ते हुए शुरुआत की है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने डीड के रजिस्ट्रेशन में ‘तत्काल डीड-अपॉइंटमेंट सेवा’ की एक और नई विशेषता जोड़ते हुए शुरुआत की है। इस सेवा के चालू होने से अब प्रदेश के नागरिकों को अपनी संपत्ति को तत्काल आधार पर रजिस्ट्रेशन करवाने में सुविधा प्राप्त होगी। इस संबंध में आज यहां खुलासा करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तायुक्त संजीव कौशल ने बताया कि तत्काल आधार पर डीड रजिस्ट्रेशन को बुक करने का प्रावधान किया गया है तथा नागरिकों को तत्काल आधार पर डीड रेजिस्ट्रेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने में सक्षम बनाया गया है।  इस सेवा का उपयोग कर आवेदक ई-चालान के रूप में 25000 के तत्काल शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तत्काल अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। 

तत्काल अपॉइंटमेंट केवल पंजीकरण के दिन सुबह 8 बजे से बुक की जा सकती है।  प्रत्येक तहसील में 10 अपॉइंटमेंट स्लॉट 100 सामान्य अपॉइंटमेंट स्लॉट के अलावा तत्काल सेवा के लिए आरक्षित किये गये हैं। उन्होंने तत्काल अपॉइंटमेंट बुक करने के चरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक को egrashry.nic.in पोर्टल पर जाना होगा और तत्काल अपॉइंटमेंट सर्विस चार्ज के लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद सिस्टम द्वारा पूछे गए विवरण दर्ज करने होंगे और 25000 रुपये की राशि का भुगतान करने उपरांत ई-चालान तैयार होगा, ये राशि ऑनलाइन  नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड आदि का उपयोग करके की जा सकती है। इसके उपरांत जमाबंदी पोर्टल पर जाकर डीड अपॉइंटमेंट बुक करना होगा।  यह पोर्टल अपॉइंटमेंट का प्रकार पूछेगा अर्थात सामान्य और तत्काल। फिर आवेदक ई-चालान का चयन करेगा और ई-चालान का विवरण दर्ज करेगा।  इसके उपरांत आवेदक को अपॉइंटमेंट बुकिंग को पूरा करने के लिए संपत्ति और पार्टियों का विवरण दर्ज करना होगा। अपॉइंटमेंट की सफल बुकिंग पर आवेदक को मोबाइल पर एसएमएस मिलेगा।

Related posts

युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेल रही है बीजेपी-जेजेपी- हुड्डा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: सुभाष पार्क की झील में मछलियां बनेगी आकर्षण का केंद्र, पार्क में जल्द बनेगा चिड़ियाघर: अनिल विज

Ajit Sinha

15 दिनों में 8 दुष्कर्मी सहित 33 अपराधी भेजे सलाखों के पीछे,10 से 25 साल कारावास की सजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x