Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

इण्डिया व इंग्लैंड के बीच खेले गए टी 20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पुलिस दो सट्टेबाजों को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने इण्डिया व इंग्लैंड के बीच खेले गए टी 20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में जिला सिरसा से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अन्य सामान बरामद किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए की टीम गश्त के दौरान बैंक कालोनी सिरसा के नजदीक मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि इण्डिया व इंग्लैंड के बीच चल रहे टी 20 मैच पर बैंक कालोनी सिरसा क्षेत्र में स्थित एक मकान में क्रिकेट मैच पर सट्टा खेला जा रहा है। उक्त सूचना को पाकर पुलिस टीम ने तुरंत रेड की और क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे दो लोगों को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से 13 मोबाईल, एक लैपटॉप, एक टीवी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है । पकड़े गए आरापियों की पहचान उमेद व प्रमोद के रूप में हुई है। 

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं-पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से आजाद हिन्द फौज के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने मुलाकात की।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के चार्टेड अकाउंटेंट्स के साथ की बजट पूर्व परामर्श बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x