Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लोगों को लिफ्ट देकर उनसे लूटपाट करने वाला 25 हज़ार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद अरेस्ट , दो फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस मुठभेड़ के बाद लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना और 25 हजार के इनामी बदमाश को सेक्टर-132 पुस्ता रोड से अरेस्ट  किया है। जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा दे कर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि फरार हुए बदमाशों कि तलाश की जा रही है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तंमचा, जिन्दा कारतूस, चाकू, हुंडई एसेन्ट कार, बरामद की है जिसका इस्तेमाल लूट कि वारदात के लिए किया जाता था।  
 
पुलिस मुठभेड़ घायल बदमाश कि पहचान 25 हज़ार इनामी और निवासी खोड़ा कॉलोनी निवासी विकास के रूप में हुई। जिसे थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार दो बदमाशों कि तलाश कि जा रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि ये गिरोह अपने घरों और आफिस जाने के इंतजार में खड़े मुसाफिरों को लिफ्ट देकर वाहन में बिठाते थे और सुनसान जगह पर उसके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। गिरोह के बारे में पुलिस को मिले इनपुट के बाद कि तीन बदमाश सेक्टर-132 पुस्ता रोड पर राहगीरों से लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर बदमाशों कि घेराबंदी कि अपने आप को घिरा देख बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उसके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घायल बदमाश को अरेस्ट कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एडीसीपी ने बताया कि अरेस्ट  आरोपी विकास पूर्व से थाना फेस- 2 एवं थाना सेक्टर -39 से वांछित अपराधी है। विकास पर सेंट्रल जोन नोएडा से 25 हज़ार  का इनाम घोषित है। विकास एक शातिर किस्म का अपराधी है जो गाड़ियों में बैठा कर सवारियों से लूटपाट आदि करते हैं। सवारी के रूप में कार में लिफ्ट देकर उनके साथ चाकू तंमचे के बल पर एटीएम से रुपये निकल वाना, लूटपाट व आभूषण निकाल कर ले जाते थे। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने तंमचा, जिन्दा कारतूस, चाकू, एसेन्ट कार, बरामद किया गया है। आरोपी के आपराधिक इतिहास एवं अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

पहले शख्स की गला घोंट कर हत्या कर दी, हत्या हादसा लगे इसलिए उसकी लाश को रेलवे लाइन पर फेंक दिया, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

गजब : 18 लाख रुपए लेकर भागा ड्राइवर, पुलिस ने 81 लाख रूपए किए बरामद , पत्नी , बहन , बहनोई सहित ड्राइवर अरेस्ट।

Ajit Sinha

वकील के ड्रेस में हमलावर ने दिल्ली के साकेत कोर्ट के प्रांगण में महिला पर चलाई ताबड़तोड़ गोली, हालत गंभीर , एम्स में भर्ती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x