Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

स्ट्रीट स्कूल के बच्चों के साथ देर रात्रि में पत्रकार व युवा जिलाध्यक्ष मथुरा ने अपना जन्मदिन मनाया   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति, उत्तर प्रदेश ,प्रदेश के प्रदेश महासचिव व पत्रकार मोहन श्याम शर्मा मथुरा व युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी के द्वारा श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्ट्रीट स्कूल अवधपुरी मथुरा में पढ़ने वाले समाज के वंचित समाज से बच्चों के बीच आज अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस बीच बच्चों ने अपना अपना हुनर दिखाते हुए अपनी अपनी कविता सुनाएं।  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने दोनों लोगों को बधाई देते हुए समिति की तरफ से सम्मानित करते हुुए कहा हमारी टीम लगातार समाज को जोड़ने का काम कर रही है और आज इसी कड़ी में हम सभी के द्वारा अपने दोनों साथियों का जन्मदिन वंचित समाज के बच्चों के बीच धूमधाम से इसलिए मना रहे हैं कि आगे चलकर यह अच्छे नागरिक बने। 

प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा ने कहा कि हम लोग अपने परिवार के बीच में तो हर साल अपना जन्मदिन मनाते हैं लेकिन इस बार गरीब असहाय लोगों के बच्चों के बीच में अपना जन्मदिन मना रहा हूं इन बच्चों को हमारी टीम के द्वारा इनको शिक्षा देने के काम किया जा रहा है और हम लोग भी अब इस कड़ी में अपने आप को जोड़ते हुए अपना जन्मदिन मना रहे हैं युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी ने कहा के हम लोग अपने परिवार के बीच में अपना जन्मदिन हमेशा मनाते हैं लेकिन इस बार मेरे द्वारा अपना जन्मदिन गरीब बच्चों के बीच में मना रहे हैं और यह अपने आप में बहुत बड़ी अनुभूति मिल रही है आगे भी मैं चाहूंगा कि अपना जन्मदिन ऐसी बच्चों के बीच मनाओ और लोग ऐसे ही इन बच्चों के बीच में आकर अपनी खुशियां बांटे तो निश्चित तौर पर इन बच्चों के बीच में खुशी दुगनी हो जाएगी। 

समिति के दोनों पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्तत रुप से अपना केक काटते हुए बच्चों को पढ़ने के लिए कॉपी किताब व खाने के लिए चॉकलेट पेस्ट्री केक मिठाई वितरण की गई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चंद्र मोहन दीक्षित , महासचिव सत्यदेव शर्मा महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, शुभम अग्निहोत्री ,शशि सक्सेना ,पुनीत सक्सेना, समुंदर सिंह चौधरी विवेक कुमार, पुनीत सक्सेना ,अंजलि सक्सेेेना ,राजवीर ,भूपेंद्र आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Related posts

जो देश अपने इतिहास पर गर्वनहीं करता, उसका भविष्य भी सुनहरा नहीं हो सकता-नितिन नवीन 

Ajit Sinha

भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंदरशेखर आज़ाद पर दो हमलावरों ने गोली चला कर किया कातिलाना हमला

Ajit Sinha

डॉ. अशोक अग्रवाल को चिकित्सक सम्मान- 2021 से सम्मानित किया गया-विनोद दीक्षित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!