Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: पोलियो मुक्त अभियान में सूर्य देव नखरौला ने किया सक्रिय योगदान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हमारे देश को पोलियो मुक्त बनाना है के तहत सरकार द्वारा समय-समय पर 5 साल तक की उम्र वाले बच्चों को सभी पोलियो बूथ स्तर पर कैंप लगाकर व घर – घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाती रही है।

डॉक्टर संदीप के नेतृत्व व दिशा निर्देश अनुसार, एम पी एच डब्ल्यू राजेश यादव के सुपरविजन में सुधीर के साथ पोलियो ड्रॉप कैंप में भाग लेकर समाजसेवी सूर्य देव ने आनंदा ग्रुप हाउसिंग सोसायटी व सिगनेचर ग्लोबल सोसाइटी के पोलियो बूथ पर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने में पूरे दिन अपना सहयोग दिया।

अपने ग्राम नखरौला में कैई जगहों पर मुनादी द्वारा पोलियो कैंप पर बच्चों को लेकर पहुंचने के लिए संदेश दिया। समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करना सूर्य देव की हमेशा से सोच रही है। परिणाम स्वरूप सूर्य देव ने पोलियो ड्रॉप कैंप पर वालंटियर बनकर पूरे दिन बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करके समाज के प्रति अपना दायित्व निभाया है।

Related posts

डीसी अमित खत्री ने आज हीरो मोटोकाॅर्प के निदेशक सीएसआर विजय सेठी के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

Ajit Sinha

304 भूमिगत स्मार्ट फीडर हुए चालू,164 ओवरहेड फीडर हुए डिस्मेंटल,एक लाख 91 हजार लग चुके स्मार्ट मीटर- पीसी मीणा

Ajit Sinha

दोस्त को रंजिशन सिर में ईट मार कर बेहरमी से हत्या करने के आरोपित दोस्त को सुपौल, बिहार से अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!