Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा

चीनी ऐप का विकल्प खोजने के लिए ‘स्वदेशी टेक’ नाम से वेबसाइट बनाने वाले चिराग को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-देखें वीडियो 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ सोमवार को बातचीत की है। इसमें नोएडा के रहने वाले चिराग भंसाली भी मौजूद थे। चिराग भंसाली को भी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने बाल पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है। चिराग भंसाली ने 12 साल की उम्र में कोडिंग सीखनी शुरू की और 16 साल के उम्र में उन्होंने चीनी ऐप का विकल्प खोजने के लिए ‘स्वदेशी टेक’ नाम से वेबसाइट बनाई है।

चिराग भंसाली नोएडा के सेक्टर-40 में अपने परिवार के साथ रहते है। चिराग भंसाली का चयन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए हुआ है। यह पुरस्कार उन्हें इनोवेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।

चिराग ने नोएडा के डीपीएस स्कूल में 11वीं के छात्र के समय में चीनी ऐप का विकल्प खोजने के लिए ‘स्वदेशी टेक’ नाम से वेबसाइट बनाई है। चिराग ने बताया कि उनको नई तकनीकी में कोई रुचि नहीं है।

चीनी ऐप पर प्रतिबंध के बाद चिराग ने ‘स्वदेशी टेक’ नाम से नई एप्प बनाई है। जो लोगों को प्रतिबंधित ऐप का विकल्प खोजने में मदद करती है। चिराग ने बताया कि उसने अपने साथियों को चीनी ऐप का उपयोग करते देख और इनोवेटर सोनम वांगचुक के वीडियो से प्रेरित होकर यह वेबसाइट बनाई है। वही, चिराग के माता-पिता ने बताया कि चिराग ने 12 साल की उम्र में कोडिंग सीखनी शुरू कर दी थी।

वह कुछ अन्य वेबसाइटों का निर्माण भी कर चुके हैं। चिराग ने वेबसाइट में ऐप को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है। शुरुआत में वेबसाइट पर 56 ऐप के विकल्प थे। जिन्हें लगातार बढ़ाया गया है।

Related posts

पूर्व आईपीएस के घर के बेसमेंट में बने लॉकरो के सर्च का काम पूरा, ज्वैलरी समेत 8 करोड़ 55 लाख कैश बरामद

Ajit Sinha

कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश डबरा की 5 करोड़ रूपए की 36 दुकानें पुलिस ने किया सीज

Ajit Sinha

कडाके की ठंड, तेज म्यूजिक में हुक्का का धुआं उड़ाते मिले युवक और युवतियां, संचालक समेत तीन गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!