Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -8 के मकान न. 153 के साथ खाली प्लाट में खड़ी स्विफ्ट डिज़ायर कार में लगी आग, जलकर हुई ख़ाक    

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर -8 के एक खाली प्लाट में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में आज प्रात पौने सात बजे अचानक आग लग गई। इस आग की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी गई, जब तक फायर बिग्रेड की मौके पर पहुंची, तब तक आग पूरी कार को अपने चपेट में ले चुकी थी, मौके पर फायर बिग्रेड की गाडी ने धु धु कर धधक रही आग पर काबू पाया। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका था। कार मालिक लक्ष्य विरमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लोग सेक्टर -8 के मकान न. 153 में अपने परिवार समेत रहते हैं।

उनकी यह स्विफ्ट कार उनके पिता जी चलाते हैं। आज सुबह पौने 7 बजे के लगभग पेपर डालने वाले शख्स ने उन्हें बताया कि घर के साथ में खाली प्लाट में जो कार खड़ी हैं उसमें आग लगी हुई हैं। इसके बाद वह तुरंत घर के बाहर निकले तो देखा की जिस कार में आग लगी हुई असल में वह उनकी अपनी कार हैं। सबसे पहले उन्होनें अपने स्तर पर बुझाने की कोशिश की। क्यूंकि आग जो था वह बहुत ज्यादा था। इसके लिए उन्होनें तुरंत फायर बिग्रेड की गाड़ियों को इस घटना क्रम से अवगत कराया। और फायर बिग्रेड की गाडी कुछ ही मिनटों में  मौके पर पहुंच गई। और लगी आग पर काबू पा लिया। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि आग लगने के कारन का उन्हें अभी तक पता नहीं चल सका हैं। 

Related posts

फरीदाबाद:दक्ष ज्वैलरी शॉप में गन पॉइंट पर लूट की असफल कोशिश करने वाले दो छात्र पकड़े गए-दोनों आरोपित आपस में दोस्त -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ. पी. सिंह ने एक महिला से अभद्र व्यवहार करने पर एएसआई के खिलाफ केस दर्ज,अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी एनआईटी अर्पित जैन ने सड़क पर भटक रहे एक बच्चे की मदद कर मानवता का फर्ज निभाया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!