Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अपराध शाखा-10 ने आज एक ट्रक को गांजा से भरे बोरियों के साथ पकड़ कर दो तस्करों को किया अरेस्ट, कीमत करोड़ों में हैं।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा -सेक्टर -10 ने आज गांजे से भरे एक भरी भरकम ट्रक को पकड़ा हैं जिसमें रखी गई 108 बोरियां बरामद की हैं। इनमें 380 बोरे बिनौल, 70 बोरे गांजा के थे। बरामद की गई गांजा का वजन  2233 किलो 200 ग्राम हैं। जिसकी कीमत बाजार में करोड़ों में हैं। इस मामले में पुलिस दो तस्कर को अरेस्ट किया हैं। ठिकाने पर पहुंचाने के एवज चार लाख रूपए लिए गए थे।


गिरफ्तार किए आरोपितों के नाम भूपेंद्र निवासी गांव सबलपुर, जिला कन्नौज, उत्तर-प्रदेश, उम्र 34 वर्ष और ओम जी, निवासी गाँव आलमपुल, जिला कन्नौज, उत्तर-प्रदेश उम्र 34 वर्ष हैं। ये गांजे का खेप उड़ीसा से हिसार ले जाया जा रहा था पर अपराध शाखा की टीम ने एक गुप्त सूचना आधार पर गाजा बोरियों से भरे ट्रक को पकड़ लिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ बिलासपुर थाने में कानून के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं। 

Related posts

गुरुग्राम:अपराध शाखा,सेक्टर-17 की टीम ने फरीदाबाद के गांव मांगर के 4 लड़कों को हत्या की कोशिश के जुर्म में किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

गुरुग्राम की जल्द बदलेगी तस्वीर, नागरिकों के सुझावों पर एक्शन प्लान तैयार

Ajit Sinha

15 सालों से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड व इनामी अपराधी केरल से गिरफतार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!