Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर दिये उपयोगी टिप्स

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:  वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के करियर एवं परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा वैदिक क्लब के सहयोग से ‘समय प्रबंधन’ विषय पर एक गोष्ठी की आयोजन किया गया। वैदिक क्लब को आईआईटी स्नातक विद्यार्थियों द्वारा भारतीय विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों में मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित किया गया था।
विश्वविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में क्लब के संस्थापक श्री ब्रज मोहन दास मुख्य वक्ता रहे तथा विद्यार्थियों को समय प्रबंधन विषय पर उपयोगी टिप्स दिये। समय प्रबंधन पर कई लेख एवं पुस्तके लिख चुके श्री दास ने विद्यार्थियों को निर्णयों को लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण, कार्याें को सूचीबद्ध करने, कार्याें की प्राथमिकता निर्धारित करने, कार्याें को करने के लिए समय विभाजन इत्यादि को लेकर उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विशेष संवाद सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने समय प्रबंधन को लेकर अपनी समस्याएं रखी तथा अपनी शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम का समन्वयन प्रकोष्ठ के सदस्य सहायक प्रोफेसर श्री भारत भूषण द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ अरविंद गुप्ता ने वैदिक क्लब के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया तथा विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी देने के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम को संकाय सदस्यों तथा विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया।

Related posts

फरीदाबाद :21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उपायुक्त अतुल कुमार ने अधिकारियों की बैठक बुलाई, छुट्टी रद्द।

Ajit Sinha

पहाड़ घोटाला: फर्जी GPA करवाने वालों पर FIR दर्ज करवाएंगे पाराशर, कहा कालेधन से कराई गई है फर्जी GPA

Ajit Sinha

फरीदाबाद, ट्रैफिक एडवाइजरी:भारी व मध्यम माल वाहक वाहनों के लिए नो एंट्री (No Entry) बारे अस्थाई आदेश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x