Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की हालत अब स्थिर है और वे न्यूनतम ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, जिनका 15 दिसंबर, 2020 से मेदांता-द मेडिसिटी में कोविड निमोनिया का इलाज चल रहा है, अब उनकी हालत स्थिर है और वे न्यूनतम ऑक्सीजन स्पोर्ट पर हैं। अस्पताल द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में डॉ. ए.के. दुबे, चिकित्सा अधीक्षक, मेदांता-द मेडिसिटी ने बताया कि अनिल विज को पहले कोविड आईसीयू में रखा गया था और उनके स्वास्थ्य में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए उन्हें 23 दिसंबर, 2020 को कोविड वार्ड के एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया।

विज की ब्लड रिपोर्ट और अन्य टेस्ट रिपोर्ट में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वर्तमान में उसकी स्थिति स्थिर है और वह न्यूनतम ऑक्सीजन स्पोर्ट पर है। डॉ. ए.के. दुबे ने बताया कि डॉ. वीरेंद्र यादव, डॉ. दीपक गोविल, डॉ. आनंद जैसवाल, डॉ. आर.आर कासलीवाल और डॉ. सुशीला कटारिया सहित डॉक्टरों की टीम  विज के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट है और अगले कुछ दिनों में उनके डिस्चार्ज के लिए आशान्वित हैं।

Related posts

हरियाणा भवन में शहरी विकास पर हुई समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा विपुल गोयल ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला मजिस्ट्रेट गरिमा मित्तल ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर लागू कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के आदेश दिए है

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बीएसपी का सफाया, पूरी जिला कार्यकारिणी जेजेपी में शामिल,इनेलो के भी कई नेताओं ने थामा जेजेपी का दामन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!