Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: उप मंडल में बेरोजगारों को सरकारी व  अन्य नौकरियों के लिए रोजगार विभाग द्वारा नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है- एसडीएम 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद (बल्लभगढ़): एसडीएम अपराजिता ने कहा कि उपमंडल में बेरोजगारों को सरकारी तथा अन्य नौकरियों के लिए रोजगार विभाग द्वारा नि: शुल्क कोचिंग दी जा रही है। यह कोचिंग एप के जरिये बेरोजगार युवकों और युवतियों को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन बेरोजगार युवकों और युवतियों ने अपना नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं करवाया है। वे यथाशीघ्र अपना नाम पंजीकरण करवा लें। एसडीएम ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार नि:शुल्क कोचिंग देने की योजना शुरू की गई है। इस योजनाओं के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को ग्रेड अप कोचिंग के लिए सक्षम किया जा रहा है।

ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। उन्होंने बताया कि ग्रेड अप फ्री कोचिंग एप के माध्यम से एसएससी, रेलवे, बैंकिंग तथा डिफेंस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों की तैयारी करवाई जा रही है। इस योजना के तहत चयनित बेरोजगारों को ऑनलाइन फ्री क्लास, टेस्ट सीरीज तथा मॉक टेस्ट में शामिल करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा रही है। बेरोजगार युवक-युवतियों को सरकार द्वारा नि:शुल्क यह 18 माह की कोचिंग दी जा रही है। एसडीएम अपराजिता ने बताया कि चयनित युवाओं का अकाउंट सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। उनको वाउचर कोड दिया जाता है और रोजगार विभाग द्वारा इन वाउचर कोड को एक्टिव करके कोचिंग क्लासिज के लिए और टेस्ट सीरीज में शामिल होने के लिए चयनित बेरोजगारों को इसकी जानकारी फोन पर दी जाती है। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवक-युवतियों के द्वारा यह एप मोबाइल में डाउनलोड की जाती है।

उपमंडल सहायक रोजगार अधिकारी काजल कुंडू ने नि:शुल्क कोचिंग की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेड अप ऐप के जरिए बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं जिनमें एसएससी, रेलवे, बैंकिंग और डिफेंस, सुरक्षा एजेंसियों तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है। काजल कुंडू ने बताया कि जो बेरोजगार युवा तथा युवती कोचिंग करना चाहते है। वे युवा रोजगार विभाग विभाग के कार्यालय में आकर अपना नाम अवश्य पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इस योजना का योग्य बेरोजगार युवक-युवतियों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उपमंडल में कुल 5 हजार 450 बेरोजगार पंजीकृत युवा है। उन्होंने ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियों से भी अपील की है जिन्होंने अपना नाम रोजगार विभाग कार्यालय में पंजीकरण नहीं करवाया है। वे अपना नाम रोजगार विभाग के कार्यालय में पंजीकरण करवा कर इस योजना का लाभ उठाएं। रोजगार विभाग द्वारा पंजीकृत बेरोजगार युवक-युवतियों को कोचिंग के लिए पूरी सहायता दी जा रही है। काजल कुंडू ने बताया कि उपमडंल में सक्षम युवा के 41 बेरोजगार और जिला में 278 बेरोजगार युवक और युवती फिलहाल कोचिंग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि उपमंडल में 123 सक्षम युवाओं में से 41 सक्षम युवा भी कोचिंग का लाभ उठा रहे हैं।

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट का गांव फरीदपुर में बने 6 से अधिक अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर-अवैध निर्माण व प्लॉटिंग  बर्दाश्त नहीं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : atharv news के खबर का बड़ा असर : कमिश्नर मोहम्मद साइन ने पांचों फार्म हाऊस के मालिकों को भेजा नोटिस,माना निगम की बड़ी गलती हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा आरडब्ल्यूए की टीम ने आज ₹1,11,000/- रुपए के चेक एडीसी सतबीर मान को सौपा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!