Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पंकज सिंगला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त, गोपाल शर्मा ने मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का अपनी नियुक्त पर उनका मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। अपनी नियुक्ति पर सिंगला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर,केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर का आभार जताया है।

सिंगला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसका वह बाखूबी निर्वहन करेगें। साथ ही फरीदाबाद जिले में सभी मण्डलों के अध्यक्षों सहित अन्य कार्यकारिणी का गठन भाजपा नेतृत्व की मंजूरी के बाद जल्द से जल्द करें। सिंगला ने कहा कि आज का युवा प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की नीतियों में विश्वास करता है। वह अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराकर उन्हें सदस्य बनवाएगेंं और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ हरवीर चपराना, लख्मी ठाकुर,करण सिंगला, विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य  कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Related posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी रोड शो के दौरान दिया ‘‘तीसरी बार मोदी-मनोहर सरकार’’ का नारा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने राज्य के प्राईवेट स्कूलों के उनके प्रशासनिक कार्यालय खोलने की अनुमति देने का फैसला किया है।

Ajit Sinha

वर्ष 2021 फरीदाबाद पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा, सीपी साहब नए साल में हत्याओं की कई सनसनीखेज वारदातें हुई हैं उसका क्या

Ajit Sinha
error: Content is protected !!