Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़:आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें इसके लिए हरियाणा पुलिस डयूटी पर रहेगी-डीजीपी मनोज यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने प्रदेश के नागरिकों शहीदों के परिजनों सहित राज्य पुलिसबल के सभी अधिकारियों और जवानों को रोशनी के पर्व ’दीपावली’ की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखसमृद्धि की कामना की है। रोशनी के त्योहार के महत्व को रेखांकित करते हुए डीजीपी ने कहा कि यह पर्व शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है जो हमें समाज के सभी वर्गों के साथ अपनी खुशी को साझा करने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है।

ग्रीन व कोविड रहित उत्सव मनाने का किया आह्वान
 
लोगों से ग्रीन व कोविड-मुक्त दिवाली मनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने आमजन से त्योहार के दौरान अपने सक्रिय सहयोग को जारी रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 की स्थिति के साथ-साथ प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सभी इस दिशा में संबंधित प्राधिकरणों के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसी कुछ सावधानियों का सख्ती से पालन करते हुए करते हुए रोशनी के उत्सव को मनाए। 

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध, पुलिस करेगी डयूटी
             
सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए डीजीपी ने कहा कि आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें इसके लिए हरियाणा पुलिस डयूटी पर रहेगी। पुलिस द्वारा दिवाली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक एहतियाती कदम उठाए गए हैं ताकि राज्य भर में रोशनी का त्योहार पूरे उत्साह और खुशी के साथ मनाया जा सके। इसके लिए सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को त्योहार के दिन लगन व समर्पण भाव के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए सुरक्षा व यातायात के कडे़ प्रबंध के लिए कहा गया है।
+ 

Related posts

ऐसे असामाजिक तत्वों को भरे बाजार मे कराई जाएगी परेड, जुलूस निकालकर सबक सिखाने की जरूरत

Ajit Sinha

पिछली सरकार में जनता के पैसों का जिसने दुरूपयोग व घोटाला किया , उसकी जांच सीबीआई व ईडी कर रही हैं: सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कातिलाना हमले के आरोपित ने आज तड़के अपराध शाखा, सेक्टर -65 के हवालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!