Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अ‌धिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अ‌धिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की सचिव, हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली की मुख्य प्रशासक और वन एवं वन्यजीव विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती जी. अनुपमा को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 2020 के लिए नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है।        

एचसीएस अधिकारियों में अंबाला कैंट की उप मंडल अधिकारी (नागरिक) श्रीमती ममता को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा एक्साइज एरिया, अंबाला कैंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव गगनदीप सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा, पंचकूला के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

Related posts

अनिल विज बोले: हम राम के है और वो हराम के हैं, धुंध में बसों की गति के संबंध में जारी की गई है एडवाइजरी

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने 18 इंस्पेक्टरों सहित 39 पुलिस कर्मियों के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: तहसीलों में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की तैयारी में डिप्टी सीएम, सरकार ला रही है नया अध्यादेश

Ajit Sinha
error: Content is protected !!