Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

कुशीनगर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार सुबह एक पटाखा गोदाम में अचानक धमाका हुआ है. इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि धमाका, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 में हुआ. घनी आबादी के बीच अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रहा था. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है.

कुशीनगर पुलिस के मुताबिक, कप्तानगंज थाने के वार्ड नंबर 11 में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में बुधवार सुबह कुछ लोग पटाखा बना रहे थे. तभी धमाका हुआ. इस धमाके में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Related posts

कंपनी में पीएसओ ने साथी पीएसओ को गोली मार दी, और फरार गया -केस दर्ज।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने आज आयोजित प्रेस कांग्रेस में क्या कहा -सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला एयरहोस्टेज के साथ हुए यौन-उत्पीड़न करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!