Athrav – Online News Portal
कश्मीर जम्मू दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में बीजेपी के तीन नेताओं की मौत

कुलगाम: जम्मू और कश्मीर के कुलगाम के एक गांव में आतंकियों द्वारा तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी. पुलिस ने एक बयान में कहा, “आज लगभग 8 बजकर 20 मिनट पर, कुलगाम पुलिस को वाईके पोरा गांव में एक आतंकवादी घटना के बारे में सूचना मिली, जहां आतंकवादियों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की.
.
हमले के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ”पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला कि आतंकवादियों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की, जिनकी पहचान भाजपा जिला युवा महासचिव फिदा हुसैन यातू, कार्यकर्ता उमर राशिद और उमर रमजान हाजम से हुई, जो वाईके पुरा के निवासी थे.”

Related posts

ऐसे कॉस्टेबल को कौन नहीं चाहेगा सलूट करना, जिसने अपने सैलरी के पैसों से 150 परिवारों का पेट भर दिया, देखें वीडियो

Ajit Sinha

लोकसभा में सोनिया गांधी ने अपने स्पीच में कहा: लोकतंत्र को हैक करने के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग का बढ़ता खतरा-वीडियो।

Ajit Sinha

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा एंव कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने दिल्ली के अलग -अलग इलाकों में किया रोड शो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!