Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय हरियाणा

फरीदाबाद: भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस कार्यक्रम 27 व 28 अक्टूबर को : डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उपायुक्त यशपाल ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम 27 व 28 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-12 टाउन पार्क में सांय छह से सात बजे तक राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान कोविड-19 के तहत जारी की गई गाईडलाईन का पूर्ण पालन करते हुए यह कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में पहले दिन 27 अक्टूबर को जिला प्रशासन के अधिकारी, अध्यापक, एसएसबी के अधिकारी, इंडियन आयल व अलग-अलग पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल शामिल होंगे। दूसरे दिन इस कार्यक्रम में जिला फरीदाबाद के आम नागरिक शामिल हो सकेंगे। यह कार्यक्रम एक लाईव बैंड शो है जिसमें ब्रास बैंड व पाईप बैंड के जरिए विभिन्न प्रकार की धुने बजाई जाएंगी।

इस दौरान कोविड में कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों व आम नागरिकों को भी एसएसबी के जवान बैंड की धुन बजाकर सम्मानित करेंगे और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे।

Related posts

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के. के. राव को गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त लगाया गया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: पार्क प्लाजा होटल में केक मिक्सिंग सेलिब्रेशन का किया आयोजन।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी का हरियाणा से है ख़ासा लगाव : मन की बात में प्रदेश के खिलाड़ी की प्रशंसा को भाजपा प्रवक्ता राजीव जेटली ने सराहा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!