Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ में चार बदमाश पैर में गोली लगने घायल, एक बदमाश फरार-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच में मुठभेड़ में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल गए,जबकि एक बदमाश मौके से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।  पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे,एक आल्टो कार और लूट की एक बाइक बरामद और 9 मोबाइल फोन बरामद हुए है।  पुलिस ने घायल बदमाश में को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।  जबकि फरार बदमाश की की तलाश की जा रही है।
पुलिस की गिरफ्त में अस्पताल इलाज के लिए ले जाए जा रहे यह चारों बदमाश अंकित, शिवा, आकाश संजू पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। डीसीपी नोएडा सेंट्रल जोन हरीश चंदर ने बताया कि शनिवार देर रात हिंडन पुलिस चौकी के पास बिसरख थाने की पुलिस टीम वाहनो की चेकिंग कर रही थी। उसी जहां से गुजर रही एक बिना नम्बर प्लेट की आल्टो कार और एक बाइक को चेकिंग के लिए पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की,
तो पुलिस की गोली लगने से कार से उतर कर भागने का प्रयास कर रहे चार बदमाश पैर में गोली लगने से लड़ खड़ा कर नीचे गिर पड़े। पुलिस ने तुरंत उन्हें दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम फरार हुए बदमाश की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चार तमंचे, एक आल्टो कार और लूट की एक बाइक बरामद और 9 मोबाइल फोन बरामद हुए है। आरोपियों से बरामद बाइक बादलपुर से लूटी हुई है।

Related posts

आयशर कंटेनर पर लदे 1200 देशी शराब के पेटियों को बरामद कर पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

यूपीएससी पास नहीं कर पाई, तो फर्जी आईएएस,आइपीएस बन गई जोयाखान

Ajit Sinha

कुख्यात गिरोह का 1 लाख रुपए का अंतर्राज्यीय ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!