Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फ़रीदाबाद: प्रदूषण फैलाने वाले या कूड़ा जलाने वाले लोगों की फोटो व वीडियों बना कर व्हाटऐप्स नंबर 9599780888 पर भेजे, कार्रवाई होगी-गर्ग

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम के निगमायुक्त डा. यश गर्ग ने प्रदूषण के खतरे को भांपते हुए हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार त्यौहारों के सीजन को मद्देनजर रखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रतिदिन प्रदूषण रोकथाम हेतु टैंकरों तथा मशीनों द्वारा सड़कों व रोड किनारे लगे पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव करने और शहर की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत करने को लेकर मीटिंग ली। मीटिंग में निग्मायुक्त डा. यश गर्ग ने सभी कार्यकारी अभियंताओं को बिल्डिंग कंट्रक्शन निर्माण संबंधी व बिल्डिंग सप्लायर द्वारा सड़कों पर मैटेरियल जमा करने वालों के खिलाफ चालान काटने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अगर  निगम क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी व्ययक्ति  रबड़, प्लास्टिक, कपड़ा, तथा कूड़ा जलाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक  का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा क्षेत्र में चल रहे होटल व ढाबों पर कोयला व लकड़ी के धुएं से होने वाले प्रदूषण पर पूरी तरह से रोकथाम करे। उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंताओं को अपने-अपने वार्डो में सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंताओं को प्रदूषण पर पूरी तरह से रोकथाम लगाने, प्रतिदिन सड़कों व पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव करने तथा शहर की सफाई व्यवस्स्था को दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मीटिंग में निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बने प्रत्येक कूड़े खत्तों से कूड़े के ढेरों को प्रतिदिन निगम की गाड़ियों द्वारा उठवाने को भी कहा।

निग्मायुक्त ने पांचों जोनों के कार्यकारी अभियंताओं से कहा कि वे इन सब कामों की रिपोर्ट प्रतिदिन निगम मुख्यालय में देंगे तथा प्रत्येक वार्ड के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से भी संपर्क करके निगम क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त और साफ-सुथरा रखने में सहयोग करेंगें। आज की मीटिंग में अतिरिक्त निग्मायुक्त इन्द्रजीत कुल्हारिया ने बताया कि नियर ग्रीन वैली, गुरूकुल रोड, सनफ्लैग अस्पताल रोड, मथुरा रोड, सेक्टर-7 व 10 की मार्किट,सेक्टर -8 से गुड़ईयर चैक तथा सेक्टर-6-7 डिवाइडिंग रोड पर पानी के टैंकरों द्वारा छिड़काव करवाया गया है तथा स्वीपिंग मशीन द्वारा रोड की भी सफाई करवाई गई है। आज की मीटिंग में अतिरिक्त निग्मायुक्त इन्द्रजीत कुल्हारिया, अधीक्षण अभियंता विजय ढाका, मदन लाल, रवि शर्मा, सुरेन्द्र खटटर, ओपी कर्दम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद : पेड़ पौधे का हम सब के जीवन में खासा महत्व हैं ,इस लिए हम सब को जाएदा से जाएदा पेड़ पौधे लगानें चाहिए, भाजपा नेता राजेश नागर ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने भूपानी थाना में चार कालोनीनाइजरों के खिलाफ अवैध प्लॉटिंग करके धोखे से आमजनों को बेचने का मुकदमा दर्ज कराया।

Ajit Sinha

नगर निगम बड़े डिफाल्टारों से 220 करोड़ वसूलेगी, वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे, अनीता यादव

Ajit Sinha
error: Content is protected !!