Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फ़रीदाबाद के सभी 20 मंडल अध्यक्षों ने बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्थिति में मंडल कार्य कारिणी की घोषणा की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने ज़िला कार्यालय फ़रीदाबाद में मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की।  इस बैठक में फ़रीदाबाद के सभी बीस मंडल अध्यक्षों ने भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्थिति में अपने अपने मंडल कार्य कारिणी की घोषणा की।  हर मंडल की कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष के साथ दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, पाँच सचिव, एक कोषाध्यक्ष सहित चौदह चौदह पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।  महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए हर मंडल की चौदह सदस्यीय कार्यकारिणी में चार- चार महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए अपने वक्तव्य में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा की मंडल कार्यकारिणी के गठन से फ़रीदाबाद ज़िले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी जिससे संगठन का विस्तार को गति मिलेगी।  इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा जी के साथ तिगाँव विधानसभा के चार मंडलों के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विवेक मिश्रा ज्ञानेंद्र नागर गजराज कौशिक बढकल विधान सभा के तीन मंडल अध्यक्ष सतेंद्र पाण्डेय, अमित आहूजा, हरीश खटाना बल्लभगढ़ विधानसभा के तीन मंडल कैलाश वशिष्ठ, अनुराग गर्ग, रविंद्र बैरागी फ़रीदाबाद विधान सभा के तीन मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, कुलदीप साहनी, नीरज मित्तल एन आई टी विधान सभा के चारों मंडल अध्यक्ष कवींद्र चौधरी, संजीव सोम, शमशेर सिंह रावत दीगपाल सिंह रावत, ज़िला आई टी सेल के सह संयोजक  विनोद गुप्ता, ओ बी सी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना और  ज़िले के पदाधिकारी उपस्थित थे।   

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज दो इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर व अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha

लंदन का नागरिक बताकर मेट्रोमोनियल साइट पर महिलाओं के साथ ठगी करने के आरोपित नाइजीरियन अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के कैशलैस निःशुल्क ईलाज के लिए शुरू किया गया पायलेट प्रौजेक्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!