Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय व्यापार

एक ऐसी कार जो हवा से करती है बात, बस 2 घंटे में दिल्ली से पटना की दूरी तय करेगी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: यह कार सड़क पर गोली की रफ्तार से गुजरती है. यानी जब यह अपनी रफ्तार में होती है तो फिर हवा से बात करती है. अब इस कार ने दुनिया की सबसे फास्ट कार का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस कार की जब आप झलक देखेंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे.   
दरअसल, पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए SSC Tuatara हाइपरकार सबसे तेज भागने वाली कार बन गई है. SSC Tuatara हाइपरकार ने 533 किलो मीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड का रिकॉर्ड बनाया है. इस कार की स्पीड इतनी अधिक है कि यह दिल्ली से पटना की दूरी केवल दो घंटों में तय कर सकती है.

दरअसल हाल ही में सबसे फास्ट प्रोडक्शन कार की एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में SSC Tuatara हाइपरकार का कारनामा दिखाया गया है. इसने अब Bugatti Chron का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Bugatti chiron Super Sport 300 + ने कुछ साल पहले 490 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दर्ज कर सबसे फास्ट कार का रिकॉर्ड बनाया था.

बता दें, 10 अक्टूबर को एसएससी नॉर्थ अमेरिका ने लॉस वेगास की सड़कों पर Tuatara को नए स्पीड रिकॉर्ड के लिए दौड़ाया गया. इस रिेकॉर्ड को कैप्चर करने के लिए एक विशेष जीपीएस माप उपकरण और 15 सैटेलाइट का प्रयोग किया गया था.

यही नहीं, इस रेसिंग कार के ड्राइवर ओलिवर वेब ने कहा कि यह कार इससे भी तेज भाग सकती है. यानी फिलहाल SSC Tuatara का रिकॉर्ड टूटने वाला नहीं है. इस कार का कुल वजन 1,247 किलोग्राम है. कंपनी इस कार की केवल 100 यूनिट्स तैयार करेगी. वहीं कीमत की बात करें तो एक कार की लागत करीब 1.6 मिलियन डॉलर है. SSC Tuatara में एक ट्विन-टर्बो 5.9-लीटर V8 इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 1726 bhp की पावर जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. रेसिंग के दीवानों के लिए यह कार पहली पसंद है.

Related posts

इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, पूर्व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: देश के मशहूर संगीतकार एंव गायक बप्पी लहड़ी का 69 साल की उम्र में निधन।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:पूर्व सेना प्रमुख की किताब को लेकर लोकसभा में हंगामा, सदन तीन बार स्थगित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!