Athrav – Online News Portal
जरा हटके नोएडा वीडियो

अज्ञात वाहन से हुई टक्कर से दोनों पैर टूट जाने से सड़कों पर घिसटता दिखा जानवर साही-देखें वीडियो

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण जंगल खत्म होते जा रहे हैं, यही कारण है कि जंगल में रहने वाले जानवर अब भोजन की तलाश में शहरों की तरफ रुख कर रहे हैं। पिछले दिनों दादरी के एनटीपीसी प्लांट तेंदूआ दिखाई दिया था। अब ऐसा ही एक दुर्लभ जानवर साही ग्रेटर नोएडा में भोजन की तलाश में निकला तो अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया,  इससे उसके दोनों पैर टूट । सड़कों पर घिसटता देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है पहले उसका इलाज किया जा रहा है, इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। 
ग्रेटर नोएडा डेल्टा थर्ड के गेट नंबर एक के पास घिसट-घिसट कर चल रहा इस साही नाम के जानवर की हालत अज्ञात वाहन ने उसे कुचल देने के कारण हुई है। साही देखने में एक छोटा सा जानवर है लेकिन वह अपने शरीर पर मौजूद काँटों की वजह से जाना जाता है। साही जानवर दिन का अघिकांश समय अपने बिल में व्यतीत करता है। लेकिन वो रात के समय फसलों, सब्जियां और पौघों को खाने के लिए बाहर निकलता है।

ये भी भोजन की तलाश जंगल से निकाल कर ग्रेटर नोएडा की सडको पर आ गया था और सड़क हादसे का शिकार हो गया। सड़कों पर घिसटता देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है पहले उसका इलाज किया जा रहा है, बहुत जल्द इसे इसके हैविटेट में छोड़ दिया जाएगा।

Related posts

ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर डेट पर बुला कर डरा धमका कर रुपये ऐंठने लूटने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Ajit Sinha

नॉएडा: ऑटो पार्ट्स की फ़ैक्टरी के मालिक आदित्य सोनी हत्या कांड का फरार 25 हज़ार के ईनामी आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

काले धन को सफेद करने आए तीन हवाला कारोबारी गिरफ्तार, 50 लाख रुपए नकद बरामद

Ajit Sinha
error: Content is protected !!