Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दो मोटर साइकिलों पर 4 हमलाबरों ने एक बैंक के सुरक्षा गार्ड को रंजिशन सरेआम मारी गोली, हालात गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गांव अटाली के पास चार हमलाबारों ने बैंक के एक सुरक्षा गार्ड को सरेआम गोली मार दी,जब वह उत्तरप्रदेश की तरफ चल कर ड्यूटी करने आ रहा था। इस ताबड़तोड़ हमले में सुरक्षा गार्ड को दो गोली लगी हैं। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां  पर उसका इलाज इस वक़्त चल रहा हैं। हमलाबरों ने इस सुरक्षा गार्ड रंजिशन गोली मारी हैं। आरोपितों की पहचान हो गई हैं। इस वक़्त पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही हैं। 

पुलिस के मुताबिक बिजेंद्र सिंह, जिसकी उम्र लगभग 56 साल हैं आज सुबह के वक़्त  उत्तरप्रदेश की तरफ से चल कर बैंक में सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी देने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह गांव अटाली के पास पहुंचा तो दो मोटर साइकिलों पर सवार चार हमलाबारों ने उस पर ताबड़तोड़ फयरिंग कर दी। पुलिस की माने तो घायल सुरक्षा गार्ड के शरीर पर दो निशान मिले हैं। संभवता उसे दो गोलियां लगी होगी हैं। सही जानकारी तो मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी । घायल सुरक्षा गार्ड बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया हैं कि उसे रंजिशन गोली मारी गई  हैं।

 क्यूंकि उसने हमलाबारों की पहचान कर ली हैं। साथ में उसने यह भी पुलिस को बताया कि हमलाबरों के परिवार के एक सदस्य की  उसने भी काफी पहले हत्या की थी का केस  आदर्श नगर थाने में दर्ज हैं। इस वक़्त उसका इलाज जिले सरकारी अस्पताल में किया जा रहा हैं। पुलिस की माने तो चारों हमलाबरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा हैं। 

Related posts

18 मार्च को फरीदाबाद में होगी भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसा कर मेडिकल छात्र को कॉलेज कैंपस से अगवा, 70 लाख की मांगी फिरौती,1 डॉक्टर समेत 3 अरेस्ट, डा. प्रीती फरार -देखें वीडियो 

Ajit Sinha

महामरी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा को 28 जून (सुबह 5 बजे) से 05 जुलाई 2021 (सुबह 5 बजे) तक बढ़ा दी गई हैं-आदेश की कॉपी पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!